फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mother, along with the younger son, had killed the elder son

मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर की थी बड़े बेटे की हत्या

Tue, 17 Aug 2021 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
The mother, along with the younger son, had killed the elder son
महम चौबीसी के गांव सैमाण में दो माह से लापता कर्मपाल उर्फ राहुल (23) की हत्या उसकी मां ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने 15 अगस्त के दिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कमरे का फर्श तोड़कर उसका क्षत-विक्षत शव बाहर निकलवाया। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया था, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शनिवार को पेटवाड़ा गांव निवासी सतीश ने शिकायत दी में बताया है कि उसका साला सत्यवान राजमिस्त्री का काम करता है। उसके दो बेटे राहुल व विकास हैं। अक्सर राहुल की अपनी मां के साथ घरेलू कारणों के चलते अनबन रहती थी। राहुल अपनी बुआ से मिलने के लिए हर 15 दिन में पेटवाड़ा आता था, लेकिन दो माह से ज्यादा समय से नहीं आ रहा था। उन्होंने राहुल की मां सुनीता पर बेटे की हत्या करने और घर में ही शव दफनाने की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजकुमार की मौजूदगी में महम पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ घर के स्टोर रूम की खोदाई करवाई। पांच फुट की गहराई में एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

‘शव से बदबू न आए, इसलिए सीमेंट का फर्श बनवाया’
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महिला सुनीता ने स्वीकार किया है कि उसका बड़ा बेटा कर्मपाल उर्फ राहुल अक्सर उसके साथ झगड़ा करता रहता था। उससे जान का खतरा बन हुआ था। 6 जून को भी घर में झगड़ा करने लगा। इसलिए छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। शव को बाहर निकालने पर पकड़े जाते, इसलिए घर के अंदर ही दफन करने का निर्णय लिया। रात के अंधेरे में स्टोर रूम के अंदर चार से पांच फीट खोदाई की। इसके बाद शव को उसी के अंदर दफन करके मिट्टी डाल दी। कहीं शव से बदबू न आने लगे, इसलिए अगले दिन सीमेंट का फर्श बनवा दिया। उसी दिन मां-बेटा घर को ताला लगाकर चले गए। मां को पुलिस ने फरीदाबाद तो बेटे को रोहतक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी महिला सुनीता ने बताया कि उसका बड़ा बेटा कर्मपाल उससे झगड़ा करता रहता था। उससे जान का खतरा बना हुआ था। इसलिए छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को घर के स्टोर रूम में 6 जून की रात को दफना दिया। आरोपियों केे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी महम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed