फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The MLA flagged off an AC bus for Chandigarh

Rohtak News: विधायक ने चंडीगढ़ के लिए रवाना की एसी बस

Wed, 09 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 09 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The MLA flagged off an AC bus for Chandigarh
रेवाड़ी के बावल बस स्टैंड से एसी बस को चंडीगढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बावल विधायक डॉ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। बावल बस स्टैंड से चंडीगढ़ वाया दिल्ली हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की एसी बस को मंगलवार को विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह खुद इस बस से यात्री टिकट लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनसेवा को समर्पित हो हर पहलू पर ध्यान देते हुए आमजन को सरकारी सेवाएं प्रदान कर रही है। सरकारी सेवाओं को लाभ प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचे इसके लिए जनप्रतिनिधि अपना दायित्व निभा रहे हैं। विधायक ने बावल क्षेत्र के लिए एसी बसें देने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवा रही है। डिपो महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि एसी बस सामान्य बस से अधिक सुविधाजनक हैं।
विज्ञापन

एसी बस का किराया सामान्य बसों से डेढ़ गुना तथा वोल्वो बसों से कम है। इस बस में कोई भी स्टॉफ व पास मान्य नहीं है। उन्होंने बावल से चंडीगढ़ बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का अभिनंदन किया और बस के रूट के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। बावल क्षेत्र के लोगों ने बावल से चंडीगढ़ एसी बस चलवाने पर विधायक का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed