फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The journey has become difficult... Train seats are full, and people are traveling near the toilets.

Rohtak News: डगर हुई मुश्किल...ट्रेनों की बोगियों में सीटें फुल, शौचालय के निकट बैठकर कर रहे सफर

Sat, 18 Oct 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The journey has become difficult... Train seats are full, and people are traveling near the toilets.
10...रोहतक रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सीट न मिलने से शौचालय के पास ब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। त्योहारों पर यात्रियों के लिए ट्रेनों में सफर करना मुश्किल भरा हो गया है। प्रवासियों के घर लौटने और बाजारों में खरीदारी के चलते इन दिनों स्टेशन पर यात्रियों की संख्या दोगुना है। ट्रेनों की बोगियों में सीटें फुल हैं। यात्रियों को शौचालय के निकट बैठकर सफर करना पड़ रहा है। यही नहीं, यात्रियों को दरवाजों पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है।
प्रवासियों के लिए रेलवे ने मुसीबत बढ़ा दी है। कहने तो रेलवे की ओर से करीब 3 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है लेकिन रोहतक से करीब चार त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन ही है। इसके बावजूद यात्रियों के लिए तत्काल व एसी टिकट न होने जनरल डिब्बों में सफर करना पड़ रहा है। प्लेटफाॅर्म एक, दो व तीन से शुक्रवार को सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक करीब चार ट्रेनों का संचालन हुआ। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों अपेक्षा अधिक दिखी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा में चलाया जा रहा जांच अभियान
यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ थाना प्रभारी जोगिंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। बम निरोध दस्ता टीम भी स्टेशन पर चेकिंग अभियान के लिए पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
स्टेशन पर यात्रियों को अधिक भीड़ नहीं है। त्योहार पर प्रवासियों के लिए अपने घर की ओर जाने से यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों को गंतव्य तक की सीधी ट्रेन न मिलने से नई दिल्ली से सवार होकर जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा में प्रत्येक शाखा के कर्मचारी लगे हुए हैं।
- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे।
------------
गांधी नगर में रहता हूं। त्योहार पर बिहार जाना है। 16 को तत्काल टिकट करवाकर रवाना होना था लेकिन रेलवे पोर्टल बंद होने से टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। अब 17 को नवयुग एक्सप्रेस में जरनल से सफर करूंगा।
- मिथुन कुमार, बिहार
------------
जिले में धान काटने का काम करता हूं। त्योहार पर घर लौटना है। सीधे रोहतक किसी ट्रेन की टिकट नहीं है। अगर रोहतक से सीधी टिकट बनवा लें तो दिल्ली स्टेशन पर चैकिंग के दौरान टीटी आनाकानी करते हैं।
- चंदन कुमार, मधेपुरा
-------
दुबलधन में खेती करता हूं। छठ पूजा पर घर लौटना है। स्टेशन पर टिकट लेते हैं तो केवल दिल्ली की मिलती है या फिर अन्य ट्रेनों में जरनल का टिकट मिलता है। डिब्बों में यात्री खचाखच भरे हैं।
- रणजीत, मुरली गंज।
----------
गांधी कैंप में रहता हूं और पत्थर लगाने का काम करता हूं। ट्रेन में सीट न के बराबर मिल रही है। स्टेशन के टिकट काउंटर से जनरल के अलावा कोई टिकट नहीं मिल रहा है। परेशान होकर सफर करेंगे।


- मोनू कुमार, बिहार।

10...रोहतक रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सीट न मिलने से शौचालय के पास ब

10...रोहतक रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सीट न मिलने से शौचालय के पास ब

10...रोहतक रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सीट न मिलने से शौचालय के पास ब

10...रोहतक रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सीट न मिलने से शौचालय के पास ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed