फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The family was sleeping in the house, the thieves took the buffalo over the wall

घर में सोया रहा परिवार, दीवार फांद भैंस ले गए चोर

Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping in the house, the thieves took the buffalo over the wall
सीसीटीवी में कैद संदिग्ध व्यक्ति व वाहन। संवाद
महम। थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पशु चोर गिरोह सक्रिय है। वीरवार को सुबह चार बजे बहलबा के एक मकान से चोर दो भैंस व दो कटड़ी चुराकर ले गए। जबकि परिवार उसी मकान में सोता रहा और इसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बहलबा निवासी विकास उर्फ विक्की ने बताया कि उसके मकान के बाहरी हिस्से में पशु बंधे हुए थे। उसका परिवार दरवाजे पर ताले लगाकर अंदर ही मकान में सो रहा था। चोरों ने दीवार फांद कर अंदर से पहले ताले तोड़े उसके बाद भैंसों को खोलकर ले गए। पशुओं को सफेद रंग के वाहन में चढ़ाया गया है। चोरी की वारदात में प्रयोग किया गया वाहन सीसीटीवी में कैद हो गया है। ग्रामीण सोमबीर राठी, अंकित, सुरेश व मुकेश आदि ने कहा कि इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन अभी तक चोर गिरोह पकड़ में नहीं आ सका है। चोर पहले दिन में रेकी करते हैं और रात को घटना को अंजाम दिया जाता है। सीसीटीवी में एक सफेद रंग की गाड़ी दिखाई दे रही है। यही गाड़ी पहले भराण गांव में घूमती देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed