{"_id":"665e55465d2952910c088e9c","slug":"the-family-victim-of-fire-in-samchana-got-relief-rohtak-news-c-17-roh1020-436782-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समचाना में आगजनी से पीड़ित परिवार को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समचाना में आगजनी से पीड़ित परिवार को मिली राहत
Tue, 04 Jun 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
सांपला। भगवान परशुराम सर्व समाज सेवा दल की ओर से समचाना में सोमवार को आगजनी से पीड़ित परिवार को राहत सामग्री भेंट की। आगजनी से पीड़ित परिवार ने भगवान परशुराम सर्व समाज सेवा दल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इससे पहले भगवान परशुराम सर्व समाज सेवा दल की ओर से गरीब विद्यार्थियों को गांवों में जाकर पढ़ाई सामग्री वितरित की दी जाती रही है। कुछ दिन पहले सांपला क्षेत्र के समचाना में एक विधवा महिला के मकान में आग लग गई थी। मकान का सारा सामान जल कर राख हो गया था। विधवा महिला के पास आय का कोई संसाधन नहीं था। सेवा दल की ओर से महिला व उसके बच्चों को जरूरी सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर जितेंद्र कुलताना प्रधान, रामानंद पूर्व सरपंच दतौड़, प्रदीप रोहित इस्माइला, मामन शर्मा दतौड़, महाबीर हसनगढ, डाॅ. मुकेश दिमाना, पंडित योगेश खरावड, प्रदीप शर्मा, देवी सिंह, जगते पहलवान समचाना मौजूद रहे। संवाद