फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The faces of the students blossomed after seeing the Hindi paper

रोहतक: हिंदी का पेपर देख कर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Tue, 21 Feb 2023 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed after seeing the Hindi paper
रोहतक। सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुईं। पहला पेपर हिंदी का था। विद्यार्थियों के अनुसार पहला पेपर आसान रहा। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए उत्साह से भरे विद्यार्थियों के खिले चेहरे भी इसकी गवाही दे रहे थे।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रवेश पत्र व पहचान पत्र जांच कर परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थी स्कूल वर्दी में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन



हिंदी विषयी की परीक्षा थी। पेपर अच्छा हुआ है। अक्सर हिंदी के पेपर में ज्यादा लिखने की वजह से समय कम पड़ जाता है, मगर परीक्षा समय पर पूरी हुई।
पूजा, छात्रा।


पेपर आसान रहा। पाठ्यक्रम में पढ़ा हुआ ही परीक्षा में आया। तैयारी अच्छी होने के चलते पूरा पेपर हल कर पाई। इससे बाकी परीक्षा के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतिका, छात्रा।


पहला पेपर शानदार ररा। परीक्षा के अलग-अलग सेट थे। हर सेट में प्रश्न अलग दिए गए थे। प्रश्न पत्र समझने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
कली, छात्रा।


पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा लेता हूं। इस वजह से दिन में 2-3 घंटे ही पढ़ पाया। लेकिन जितना पढ़ा, उतने में से ही प्रश्न पूछे गए। इसके चलते सभी प्रश्नों के जवाब दे पाया।
रविंदु, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed