{"_id":"e0770f0f67ea90a3b98689e328bc81d5","slug":"the-excise-team-to-raid-attack-run-for-your-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी करने गई आबकारी टीम पर हमला, जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी करने गई आबकारी टीम पर हमला, जान बचाकर भागे
रोहतक
Updated Tue, 13 May 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोहर में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिलने पर छापामारी करने गई आबकारी विभाग की टीम पर ठेकेदार सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से टीम के सदस्यों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। शहर पहुंचने पर घटना की शिकायत अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बोहर में अवैध शराब बेची जा रही है। यह सूचना मिलने पर वे शनिवार रात के समय बोहर में छापा मारने गए थे।
वहां ठेके पर जब इसकी जांच करनी चाही तो ठेकेदार जयभगवान ने उसे वहां से वापस चले जाने को कहने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने अपने 15-16 साथियों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अशोक कुमार और उनके साथी वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
जयभगवान ने उनको फिर से आने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अशोक कुमार ने शहर में पहुंचते ही अर्बन एस्टेट थाने में घटना की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार जयभगवान और 15-16 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।