फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The election of MDU non-teacher union sounded the bugle

एमडीयू गैर शिक्षक संघ के चुनाव का बजा बिगुल

Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The election of MDU non-teacher union sounded the bugle
एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। मंगलवार को संघ की आमसभा की बैठक में 23 नवंबर को चुनाव करवाने पर मुहर लगा दी गई। साथ ही यह भी फैसला किया गया कि उसी दिन शाम चार बजे मतगणना होगी और उसके बाद नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीयू गैर शिक्षक संघ की आमसभा की बैठक प्रधान रणधीर कटारिया की अगुवाई में हुई। सबसे पहले अध्यक्ष कटारिया ने अपने पूरे एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा कर्मचारियों के सामने रखा। उन्होंने पूरा साल कर्मचारियों का संघ पर भरोसा रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। इसके बाद एमडीयू गैर शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। आमसभा की बैठक में फैसला किया गया कि 23 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। उसी दिन शाम को चार बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि पहले लिए फैसले के अनुसार 15 और 16 नवंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 16 नवंबर को दोपहर 2 से 3.30 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद पार्टियों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे। 23 नवंबर को सुबह 8 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। आमसभा की बैठक में उप प्रधान राजेश गिरधर, महासचिव रविंद्र लोहिया, सह-सचिव रमेश रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष विकास अहलावत, डॉ. विकास सिवाच, डॉ. सुधीर कटारिया, फूल कुमार बोहत, कुलवंत मलिक और सुरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed