फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The elderly showed enthusiasm in electing a new government in their advancing age

Rohtak News: ढलती उम्र में नई सरकार चुनने में बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह

Sun, 06 Oct 2024 05:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
The elderly showed enthusiasm in electing a new government in their advancing age
05सीटीके34..मनहोरी देवी 95 साल की उमर में मतदान करके बूथ से बाहर आते हुए। संवाद
रोहतक। लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों में युवाओं से ज्यादा उत्साह नजर आया। विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए वे ढलती उम्र में भी मतदान केंद्रों तक पहुंचे। यहां चुनावी हवन में अपने मतदान की आहुति देकर नई सरकार चुनने में योगदान दिया। सांघी, चमारिया, रिटौली, टिटौली, समरगोपालपुर व अन्य गांवों में बुजुर्गों ने साफ कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। इसका प्रयोग कर नई सरकार चुनने आए हैं। अमर उजाला ने इन बुजुर्गों से बातचीत की।
विज्ञापन

देश में जब मारकाट मची थी। इसके बाद पहला चुनाव हुआ। तभी से मतदान करता आ रहा हूं। चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करके ही हम अपने लिए अच्छा प्रतिनिधि व सरकार चुनने में सहभागी बन सकते हैं। इसलिए मतदान जरूर करता हूं।
विज्ञापन

-भूप सिंह, उम्र-95, सांघी।

मतदान हमारा अधिकार है। लोकतंत्र में इस हथियार के जरिए ही आम आदमी अपने लिए नई सरकार चुन पाता है। इसी से देश व समाज का उत्थान संभव है। युवाओं को भी चुनावी हवन में अपने मतदान की आहुति अवश्य देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मवीर, उम्र-75, सांघी।

विधानसभा चुनाव में अपने मतदाता अधिकार का प्रयोग किया है। इसके लिए बेटे विश्वामित्र सैनी का हाथ थाम कर मतदान केंद्र तक पहुंची हूं। मतदान हमारा अधिकार है। हमें इसका सही प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी मतदान जरूरी है।
-मनोहरी देवी, उम्र-95, चमनपुरा।

हमें अपना मतदान जरूर करना चाहिए। विधानसभा चुनाव के चलते मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने आया हूं। अपने प्रत्याशी के साथ समाज के लिए नई सरकार चुननी है। यह काम मतदान के बगैर असंभव है।
-महासिंह आर्य, उम्र-92, टिटौली।

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व से खुद को अलग कैसे रख सकता हूं। इसलिए खुद भी अपना वोट डालने मतदान केंद्र आया हूं। हर चुनाव में अपना वाेट जरूर डालता हूं। युवाओं को भी मतदान करना चाहिए।
-परशराम, उम्र-97, रिटौली।

प्रदेश में नई सरकार चुनी जा रही है। इसके लिए विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में अपना मतदान करने आया हूं। हर बार की तरह इस बार भी अपना वोट डाला। यह अपने आप में सुखद अनुभव है। लोकतंत्र में मतदान जरूरी है।
धूप सिंह, उम्र-95, नौनंद।

लोकतंत्र के महापर्व में पौत्रवधु सुमन के साथ मतदान करने भाली आनंदपुर आई हूं। पति फौजी चंदर सिंह गहलोत ने 1965 व 1971 की लड़ाई में अपना योगदान दिया था। मैं मतदान कर नई सरकार चुनने में योगदान करने आई हूं।

-धन्नो देवी, उम्र-96, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed