फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The driver threw garbage from the car, Rohtakiya said- what is this... in response he said- what happened

Rohtak News: कार से चालक ने फेंका कूड़ा, रोहतकिया बोले-के है यो...जवाब में बोला-कै होग्या

Tue, 16 Sep 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The driver threw garbage from the car, Rohtakiya said- what is this... in response he said- what happened
15 सीटीके : 27 : सोमवार शाम स्वच्छता अ​​भियान की रिहर्सल के दौरान कार चालक को सड़क पर कचरा फेंक
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। सड़क से गुजर रहे कार चालक ने जैसे ही कचरा सड़क पर फेंका, तभी पैदल गुजर रहे लोकगायक अमित रोहतकिया ने रुकवा ली। कार चालक को नीचे उतारकर बोले-के है यो, जवाब में चालक बोला-कै होग्या। यह नजारा सोमवार शाम 6 बजे नगर नगर निगम कार्यालय के बाहर का है। स्वच्छता का संदेश देने के लिए हरियाणवी लोकगायक अमित रोहतकिया सफाईकर्मियों के साथ शूटिंग कर रह थे।
चार दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को रोहतक आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुभाष चौक से स्वच्छता अभियान व नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन को रवाना करेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही मानसरोवर पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। नगर निगम ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी पूरी कर ली है। सबसे ज्यादा फोकस स्वच्छता अभियान पर किया जा रहा है। इसके लिए लोकगायक अमित रोहतकिया से स्वच्छता पर संदेश व गाने तैयार करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी अंदाज में गाने की धुन पर झाड़ू चलाएंगे 50 सफाईकर्मी
मुख्यमंत्री जब सुभाष चौक से स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे, उस समय गानों की धुन पर नगर निगम के 50 सफाईकर्मी हरियाणवी अंदाज में सड़क पर झाड़ू चलाएंगे। इसकी नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
22 टीमें तैयार, सुबह पहुंच जाएंगे हर वार्ड में
निगम की तरफ से बुधवार के लिए सफाईकर्मियों की 22 टीमें तैयार की हैं। हर टीम में आठ से 10 सफाईकर्मी शामिल किए गए हैं। सुबह ही टीम हर वार्ड में पहुंच जाएगी और पूरा दिन अभियान चलाकर सफाई करेगी।

वर्जन
निगम का स्वच्छता अभियान जारी है। सोमवार को वार्ड नंबर 4 में सफाई करवाई गई। बुधवार को मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी पूरी तैयार हो गई है। जाट संस्था के बाद गौड़ संस्था ने भी निगम को एक ट्रैक्टर-ट्राॅली व सफाईकर्मियों की टीम उपलब्ध कराई है।
- डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed