फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The department will remove every problem of the jawan, the counselor will be engaged in the police station and outpost

जवान की हर दिक्कत दूर करेगा विभाग, थाने व चौकी में लगेंगे काउंसलर

Thu, 09 Dec 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The department will remove every problem of the jawan, the counselor will be engaged in the police station and outpost
पुलिस लाइन में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में संबोधित करते पुलिस अधीक्षक उदय सिंह। संवाद
पुलिस अब हर जवान की शारीरिक, मानसिक के साथ पारिवारिक दिक्कत भी दूर करेगी। इसके लिए हर थाने व पुलिस चौकी में काउंसलर लगाए जाएंगे, ताकि जवान अपनी परेशानी को साझा कर सकें। इसके बाद काउंसलर एसपी कार्यालय में तैनात अधिकारी व डीएसपी तक जवान की परेशानी लेकर जाएगा, ताकि उसका समाधान हो जाए। बुधवार को पुलिस लाइन में लगाए गए चिकित्सा जांच शिविर में जवानों के साथ पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने यह योजना साझा की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शिविर में 80 पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसमें ईसीजी, बीपी, शुगर, हड्डियों में कैल्शियम व फेफड़ों की जांच प्रमुखता से की गई। साथ में एसपी के अलावा एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब, डीएसपी ङॉक्टर रविंद्र, डीएसपी विनोद कुमार, महिला डीएसपी सुशीला, सिविल लाइन, पीजीआई, अर्बन एस्टेट, बहुअकबरपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। विभाग में 2500 के करीब पुलिस अधिकारी व जवान हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हर थाने व पुलिस चौकी, पुलिस लाइन व एसपी ऑफिस में एक काउंसलर की नियुक्त की जाएगी। हर कर्मचारी अपनी समस्या को काउंसलर से शेयर कर सकेगा। विभागीय दिक्कत होगी तो आला अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी, जबकि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हेल्थ ब्रांच के पास जाएगी। सभी कर्मियाें का हेल्थ डाटा कंप्यूटराइज्ड होगा। एसपी ने जवानों से कहा कि वे ड्यूटी के अलावा खुद को किसी न किसी खेल में व्यस्त रखें। क्योंकि खेल, योग व व्यायाम से तनाव मुक्त रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरीश वशिष्ठ, डॉक्टर अनूप मित्तल, छाती रोग विशेषज्ञ अंकुर अग्रवाल, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. अमित मान, डॉ. भगत सिंह, डॉ. आशीष, डॉ. संदीप भुक्कर, डॉ. मंदीप भुक्कर, डॉ. पंकज, डॉ. अंशुल गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत वर्मा, फार्मासिस्ट हरेन्द्र कटारिया व पुलिस अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed