{"_id":"6161e1198ebc3e453a5f7c4f","slug":"the-death-of-a-cancer-patient-was-not-an-accident-he-was-strangled-to-death-rohtak-news-rtk62655694","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर रोगी की मौत हादसा नहीं, गला घोंटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर रोगी की मौत हादसा नहीं, गला घोंटकर की थी हत्या
विज्ञापन
पीजीआईएमएस के पास रेलवे ट्रैक पर गर्दन कटा शव मिलना हादसा नहीं था, बल्कि हत्या की गई थी। वह कैंसर का इलाज कराने पीजीआई आया था, जहां से शातिर बदमाश फुसलाकर ले गए। गला घोंटकर हत्या करके मृतक के पास मिले 200 रुपये भी ले गए। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए शव पटरी पर रख दिया था। इसमें जीआरपी ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन सितंबर को पीजीआई के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था, जिसका सिर धड़ से अलग था। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लगा। शनाख्त नहीं होने पर धारा 174 में कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया पिछले दिनों लाखन माजरा थाना पुलिस से पता चला कि एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हंसराज निवासी खरैंटी और भूपेंद्र निवासी बास हिसार उक्त व्यक्ति की हत्या करना कुबूल किया है। उन्होंने बताया है कि दो सितंबर की रात पीजीआईएमएस में ओमप्रकाश उर्फ पप्पू निवासी गुहला चीका, जिला कैथल पार्क में था। दोनों ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि वह कैंसर का उपचार कराने आया है। पांच दिन पीजीआई में रुकेगा। इस पर उन्हें रोगी के पास अच्छी-खासी नकदी होने का भ्रम हुआ। वह झांसे में लेकर रोगी को पटरियों के पास ले गए, जहां हत्या कर दी। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 रुपये मिले। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए शव पटरी पर रख दिया था। अज्ञात ट्रेन से सिर धड़ से अलग हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ धारा 302, 201 और 34 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जीआरपी थाना पुलिस हत्यारोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
गिरावड़-खरैंटी के जंगल में महिला की हत्या की वारदात कुबूली
लाखन माजरा थाना प्रभारी अब्दुल खान ने बताया 22 सितंबर को गिरावड़-खरैंटी के जंगल में करीब 45 वर्षीय महिला का शव मिला था। शनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नाक व मुंह दबाने से महिला की दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस महिला की शनाख्त में जुटी थी, तभी खांद निवासी रामनिवास ने शनाख्त करते हुए बताया कि मृतका उनकी बहन ओमपति पत्नी सुनील है। बहन मानसिक रूप से कमजोर थी, जिसका पीजीआई रोहतक से उपचार चल रहा था। उन्होंने हंसराज निवासी खरैंटी और भूपेंद्र निवासी बास हिसार पर आशंका जाहिर की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों हत्याओं का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
18 दिन में दो रोगियों की हत्या की वारदात को दिया अंजाम
पीजीआईएमएस में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों ने लूट के लिए 18 दिन में कैंसर रोगी और मानसिक रूप से कमजोर महिला की फुसलाकर ले जाने के बाद हत्या कर दी थी। शातिरों को कैंसर रोगी से 200 रुपये, महिला से आठ हजार व जेवर मिले। महिला का शव गिरावड़ के पास जंगल में फेंक दिया।