फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The country is also lovely, the people are also lovely...

वतन भी प्यारा, सजन भी प्यारा...

Mon, 25 Oct 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The country is also lovely, the people are also lovely...
करवा चौथ पर्व पर सेक्टर दो में पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
देश की सुरक्षा में सरहद पर तैनात पति की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। वे सैकड़ों किलोमीटर दूर हैं। इसलिए मिल तो नहीं सकी, मगर ऑनलाइन उनसे मुलाकात जरूर हो गई। चांद निकला तो वीडियो कॉल के जरिये उनसे बात करने के चंद पल ही मिले। ये मेरे लिए बेहद कीमती हैं। मेरे लिए वतन भी प्यारा है, सजन भी। ये दोनों जरूरी हैं। इसलिए इन दोनों की पूजा करती हूं। सैनिक की पत्नी होने का खुद पर गर्व है। यह कहना है सेक्टर छह में रहने वाली उमा अहलावत का। करवाचौथ पर व्रत खोलने के बाद अमर उजाला से बातचीत में फौजी की पत्नी ने अपनी खुशी साझा की। उमा की तरह और भी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से पति का चेेहरा देखकर व्रत खोला।
विज्ञापन

जिले में रविवार को करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। खुशी व उल्लास के साथ सुहागिनों ने अपने पति के दीर्घायु होने का व्रत रखा। रात आसमान में चांद नजर आया तो उसे देखकर अपना व्रत खोला। इससे पूर्व, दिन में करवाचौथ की कथा सुनी। पूजा-अर्चना की। दिन भर निर्जला रहकर करवाचौथ माता से महिलाओं ने अपने पति की रक्षा की प्रार्थना की। शाम से ही महिलाओं में चांद निकलने को लेकर उत्सुकता नजर आई। महिलाएं चांद निकलने तक आकाश को निहारे नजर आई। कभी छत पर जाकर तो कभी आंगन से चांद देखने की उत्सुकता साफ झलकी।
विज्ञापन

5 साल से ऑनलाइन खोल रही व्रत
सजने संवरने का शौक है। इसलिए हर साल करवाचौथ पर शृंगार का सारा सामान खरीदती हूं। शादी को 11 साल हो गए हैं। पिछले पांच साल से पति सरहद पर रहते हैं। त्योहार पर छुट्टी नहीं मिलने के कारण पांच साल से करवाचौथ का व्रत ऑनलाइन ही खुलता है। पति के पास जाने की इच्छा थी, मगर बच्चे छोटे हैं। वायरल ने भी घेर रखा है। इसलिए उनके पास नहीं जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमा अहलावत, सेक्टर छह
मोबाइल नेटवर्क ने कराया दीदार
पति घाटी में देश की सुरक्षा में तैनात है। उनके लिए देश पहले है, परिवार बाद में। यह तीसरा करवाचौथ है। इन तीन साल में से एक ही बार पति करवाचौथ पर घर रहे हैं। शादी के बाद पहले करवाचौथ पर भी पति सरहद पर थे। पति की ड्यूटी है, वहां उनसे बात भी नहीं हो पाती है। नेटवर्क भी कम रहता है। फोन पर बात नहीं हो पाई है। करवाचौथ पर हमसफर साथ ही नहीं होने से थोड़ी उदासी है। वे 5 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर गए हैं। नेटवर्क सही होने के चलते ऑनलाइन वीडियो कॉल से व्रत खोला।
- शिखा, ओमैक्स सिटी
मोबाइल पर फोटो देखकर खोला व्रत
पति नेवी में हैं। शादी को 6 साल हो गए हैं। त्योहार उनके बगैर ही मनाना पड़ता है। पति की लंबी उम्र के लिए मोबाइल में उनकी फोटो देखकर व्रत खोला है। इंटरनेट की समस्या के कारण ऑनलाइन संपर्क नहीं हो पाया। मोबाइल पर बात हुई, इससे ही खुश हूं। वे देश के प्रति अपना फर्ज अच्छे से निभा रहे हैं। इस पर गर्व है।

- मोनिका सिंह
सैनिक की पत्नी होना गौरवपूर्ण
राजीव गांधी स्टेडियम के पास रहने वाली मंजू ने बताया कि यह उसका 16वां करवाचौथ है। पति सैनिक हैं। करवाचौथ से एक हफ्ते पहले ही ड्यूटी पर गए हैं। खुद ब्यूटी पार्लर चलाती है। त्योहार पर दूसरों को सजाने के साथ खुद को भी संवार रही हूं। रात में चांद देखकर व्रत खोला। खराब मौसम की वजह से इंटरनेट परेशान कर रहा था। इस कारण पति से बात नहीं हो पाई। सैनिक की पत्नी होना गौरवपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed