{"_id":"6994ce854a29e0032f0cd167","slug":"the-corporation-will-spend-rs-106-crore-to-build-a-shelter-home-for-dogs-rohtak-news-c-17-roh1019-811979-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम 1.06 करोड़ खर्च कर कुत्तों के लिए बनाएगा शेल्टर होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम 1.06 करोड़ खर्च कर कुत्तों के लिए बनाएगा शेल्टर होम
विज्ञापन
34 शहर के कैनाल रेस्ट हाउस में फाइनेंस कमेटी की बैठक में शामिल मेयर रामअवतार वाल्मीकि, निगम आयु
रोहतक। शहर में घूम रहे लावारिस कुत्तों के लिए 1.06 करोड़ खर्च कर नगर निगम शेल्टर होम बनाएगा। मंगलवार को हुई निगम की फाइनेंस कमेटी की बैठक में पांच एजेंडे पास किए गए।
कैनाल रेस्ट हाउस में मेयर रामअवतार वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई और एक घंटे तक चली। इसमें निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व नमिता कुमारी के अलावा निगम के अन्य संबंधित पदाधिकारी भी शामिल रहे।
रैनकपुरा वाटर बूस्टर के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को निगम की ओर से एनओसी दिए जाने का एजेंडा पास किया गया। फाइनेंस कमेटी की बैठक में कुत्तों के लिए पहरावर में गोशाला के निकट जमीन पर 1.06 करोड़ खर्च कर शेल्टर होम बनाए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।
विज्ञापन
500 कुत्तों के लिए यहां शेल्टर होम बनाया जाएगा। नालों व सीवर लाइन की सफाई के लिए खरीदी गई सुपर सक्कर मशीन की मरम्मत व संचालन पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा निगम दो रोड स्वीपिंग मशीनों की मरम्मत व संचालन पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पांचवां एजेंडा सुनारिया के निकट प्लांट पर कूड़ा निस्तारण से जुड़ा रहा। बता दें कि निगम की फाइनेंस कमेटी की यह तीसरी बैठक थी।