फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The coldest day of the year shivered with 12.1 mm of rain

12.1 एमएम बारिश के साथ साल के सबसे ठंडे दिन ने ठिठुराया

Thu, 06 Jan 2022 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of the year shivered with 12.1 mm of rain
रोहतक। नए साल में बुधवार का दिन सबसे ठंडा रहा और रात नौ बजे तक 12.1 एमएम बारिश दर्ज हुई। इसके चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही। अगला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आठ जनवरी को असर फिर दिखाएगा और मौसम में खास परिवर्तन लाएगा।
विज्ञापन

लाइव वेदर ऑफ इंडिया के सीईओ नवदीप दहिया ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिन में बारिश हुई और रात को फुहारें चलती रहीं। वीरवार को दोपहर तक इसका असर रहेगा। दिन में बादल और धूप दोनों दिखाई देंगे। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। वीरवार की शाम कहीं-कहीं बादलों का आवागमन रहेगा। सात जनवरी को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जोकि नौ जनवरी की सुबह तक असर दिखाएगा। इसका मुख्य असर आठ जनवरी को देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होगी। इसके बाद 16 व 17 जनवरी के आसपास फिर ठंडा दिन रहने की संभावना है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.1 व न्यूनतम 11.8 तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 10.5 और अधिकतम 16 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed