फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The cold is chilling, there is no hope of relief yet

हाड़ कंपा रही ठंड, अभी राहत के नहीं आसार

Wed, 19 Jan 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The cold is chilling, there is no hope of relief yet
रोहतक। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर साफ पड़ रहा है। दिन व रात के तापमान में महज पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर है। इस कारण रात ही नहीं दिन भी ठंडा है। मंगलवार को दिन भर हाड़ कंपाऊं शीत लहर ने ठिठुराने का काम किया। अभी दो तीन दिन शीत लहर बनी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम व रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटे के दिन व रात के तापमान में पांच डिग्री का अंतर रहा। इस कारण दिन व रात दोनों समय ठंड बनी रही। उत्तर पश्चिमी शीत लहरों ने दिन में भी ठंडक बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव संभावित है। उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हवाएं चलने से 20 जनवरी तक आंशिक बदलवाई छाई रहेगी। बुधवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। इससे सूर्य देव के दर्शन होना मुश्किल है। साथ ही ठंड भी बनी रहेगी। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 21 जनवरी से बनने जा रही है। इससे ज्यादातर क्षेत्रों में 21 जनवरी की रात व 22 जनवरी को हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed