फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The chain of the former principal, who was going to leave the couplet at home, snatched

दोहते को घर छोड़ने जा रहीं पूर्व प्राचार्य की चेन झपटी

Tue, 22 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The chain of the former principal, who was going to leave the couplet at home, snatched
स्कूटी का पीछा करते बाइक सवार, जो सीसीटीवी में कैद हो गए। - फोटो : RohtakCity
शहर में सोमवार शाम को सूत मिल के पास देवी विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने गौड़ ब्राह्मण संस्कृत कॉलेज की पूर्व प्राचार्य ऊषा शर्मा की सोने की चेन झपट ली। वह अपने दोहते को छोड़ने के लिए उसके घर जा रही थीं। उधर, एक निर्माणाधीन मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना कैद हो गई है। पीड़िता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जनता कॉलोनी निवासी नरेश कौशिक ने बताया कि उनकी पत्नी ऊषा शर्मा गौड़ ब्राह्मण संस्कृत कॉलेज की प्राचार्य के पद से सेेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उनकी बेटी गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में डॉक्टर हैं। ड्यूटी के चलते दोहते को उनके पास छोड़ गई थीं। शाम को करीब छह बजे ऊषा दोहते को स्कूटी पर बैठाकर उसे घर छोड़ने जा रही थीं। जब वह देवी विहार कॉलोनी में पहुंचीं तभी गेट नंबर एक के पास अचानक एक बाइक आ गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। अगले मोड़ से दोनों युवक दोबारा आए और नजदीक आकर झपटा मारकर चेन तोड़ ली। ऊषा बच्चे को संभालने लगीं तभी झपटमार मौके से भागने लगे। ऊषा ने उनको पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

नंबर प्लेट साफ नहीं दे रही दिखाई
वारदात स्थल पर एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान मालिक ने सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। बाइक सवार ऊषा की स्कूटी का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन नंबर प्लेट साफ नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। नंबर प्लेट सही नहीं दिखाई दे रही है। फिर भी गहराई से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed