{"_id":"6994b04da0f214c5160aad71","slug":"the-bull-that-fell-into-the-overflowing-drain-was-rescued-after-four-hours-of-effort-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-136242-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छलक नाले में गिरे सांड़ को चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छलक नाले में गिरे सांड़ को चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
विज्ञापन
फोटो नंबर-23छलक नाले में गिरे सांड को बाहर निकालने के लिए जमा हुई लोगों की भीड़। संवाद
नारनौल। मंगलवार सुबह मोहल्ला महल के पास छलक नाले के कुछ स्थानों पर सुरक्षा जाली नहीं होने के कारण लड़ते हुए दो सांड़ों में से एक नाले में जा गिरा। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है।
सांड के नाले में गिरने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने क्रेन की मदद से सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सांड़ के गिरने की सूचना नगर परिषद को दी गई थी लेकिन काफी समय तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर व्यवस्था कर सांड़ को बाहर निकाला।
विज्ञापन
छलक नाले के अधूरे निर्माण के कारण लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने के बावजूद नगर परिषद द्वारा इसे पूरा करवाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पुल बाजार के पास करीब दो वर्ष पहले एक व्यक्ति की भी नाले में गिरने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई दुपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो चुके हैं।
क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द छलक नाले का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए और सुरक्षा जालियां सभी स्थानों पर लगाई जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
वर्जन:
छलक नाले में सांड़ के गिरने का मामला संज्ञान में नहीं आया। जानकारी होती तो उसे निकालने के लिए टीम भेजी जाती। छलक नाले का बजट अभी आया नहीं है। जैसे ही बजट आएगा, इसके अधूरे निर्माण को पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। -सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद, नारनौल।