फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The body was found a year ago after being strangled and thrown into the JLN canal.

गला घोंटकर हत्या करने के बाद जेएलएन नहर में फेंका गया था एक साल पहले मिला शव

Wed, 31 Aug 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The body was found a year ago after being strangled and thrown into the JLN canal.
जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में दिल्ली बाईपास पर डेढ़ साल पहले मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस अज्ञात युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या कर शव नहर में फेंका गया था। पुलिस विभाग की लैब से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा होने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब आईएमटी थाना पुलिस के लिए इस डेढ़ साल पुराने शव की पहचान बड़ी चुनौती है। शव ही पहचान के बाद ही इस ब्लाइंड मर्डर केस की जांच आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने नहर से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर विसरा, डीएनए हड्डी व अन्य सैंपल जांच के लिए विभाग की लैब में भेजे गए थे। डॉक्टर ने पीएमआर रिपोर्ट कंप्यूटराइज्ड सिस्टम में जनरेट कर इसे नियमानुसार अगली कार्रवाई के लिए भिजवाया। इस मामले की जांच के बाद लैब से 29 अगस्त को ही रिपोर्ट थाने पहुंची है। एसआई सुरेश व मुंशी रवींद्र ने 19 जनवरी 2021 को भेजे सैंपल की रिपोर्ट जांची तो डेढ़ साल से दफन हत्या का राज बाहर आया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विसरा जांच के अलावा युवक की मौत का सच जानने के लिए मधुबन लैब में भी डाइटम टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया था। यह जांच डूबने या डुबो कर मारने की गुत्थी सुलझाने में अहम है। जांच के बाद विशेषज्ञों ने युवक की मौत की वजह स्पष्ट की। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि युवक की किसी चीज से गला घोंटकर हत्या की गई है। विशेषज्ञों की यह राय जानने के बाद यह मामला हत्या का बन गया है। इसके चलते आईएमटी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक की पहचान का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के लिए अब डेढ़ साल पहले मिले इस शव की पहचान चुनौती रहेगी। यह पहचान ही इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करेगी। ऐसे में पुलिस को बड़े स्तर पर डेढ़ साल पहले लापता हुए युवक के मामलों को खंगालना होगा। आसपास के जिलों के थानों से भी किसी युवक के लापता होने संबंधी जानकारी जुटानी होगी।
यह है मामला
दरअसल, पुलिस को 18 जनवरी 2021 की शाम किसी ने दिल्ली बाईपास जेएलएन नहर में शव होने की सूचना दी थी। अंधेरा होने के कारण नहीं निकाला जा सका। अगले दिन 19 जनवरी 2021 को पुलिस ने शव नहर से निकाला। इसकी जांच हुई तो अज्ञात युवक के शव में रूप इसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी अरुण ने अपने बयान में कहा है कि वह खेती करता है। उसके मामा का बेटा जगहारी से 21 दिसंबर 2020 को गायब हुआ था। घर से लापता इस युवक का पता नहीं लगा है। इस संबंध में सेक्टर 17 हुडा में केस भी दर्ज है। अपने भाई की तलाश करते हुए वह दिल्ली बाईपास नहर रोहतक पहुंचा। यहां एक शव गली सड़ी हालत में मिला। यह 25-26 वर्ष के किसी अज्ञात युवक का शव था। इस युवक की अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को करीब डेढ़ साल पहले जेएलएन में एक शव मिला था। यह शव अज्ञात युवक का था। इसकी पहचान नहीं हुई है। शव की पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट में युवक गला घोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके चलते इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान शुरू कर दी है।
निरीक्षक कैलाशचंद, प्रभारी, आईएमटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed