{"_id":"69921ea44ac697695c00ed9f","slug":"the-body-of-a-bus-conductor-was-found-in-ismaila-mukesh-was-an-alcoholic-rohtak-news-c-17-roh1019-810895-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इस्माईला में बस में मिला कंडक्टर का शव, शराब पीने का आदी था मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इस्माईला में बस में मिला कंडक्टर का शव, शराब पीने का आदी था मुकेश
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। दिल्ली-रोहतक रोड पर इस्माईला-11 बी में निजी बस में रविवार सुबह कंडक्टर का शव मिला। वह शराब पीने का आदी था।आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चलने पर विसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक इस्माईला गांव निवासी बलबीर सिंह के दो बेटे व एक बेटी हैं। बड़ा बेटा 45 वर्षीय मुकेश अविवाहित है। साथ ही निजी बस पर कंडक्टर था। उसे शराब पीने की लत थी। शनिवार रात को शराब पीकर बस में ही सो गया। सुबह उसका शव मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सांपला थाना प्रभारी पंकज ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट सामने नहीं आई है। ऐसे में शक है कि शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है।