फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The audience's eyes filled with tears when Shravan Kumar was hit by an arrow.

Rohtak News: श्रवण कुमार को बाण लगते दर्शकों की भर आईं आंखें

Mon, 22 Sep 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The audience's eyes filled with tears when Shravan Kumar was hit by an arrow.
रोहतक। लेबर चौक स्थित कुकारों वाली रामलीला कमेटी की ओर से अमावस्या के दिन रविवार को रामलीला का मंचन शुरू किया गया। पहले दिन श्रवण कुमार भक्ति व नारद मोह की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला के पहले दृश्य में दिखाया गया कि पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को तीर्थाटन के लिए ले जाते हैं। रास्ते में प्यास लगने के कारण वह जल लेने जाते हैं। उसी समय राजा दशरथ भी शिकार के लिए गए होते हैं। श्रवण जब जलपात्र में जल भर रहे होते हैं तो दशरथ को लगता है कि कोई हिरण पानी पी रहा है। वे शब्द भेदी बाण चला देते हैं। इसके लगने से श्रवण की मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन


वहीं, दुखी होकर श्रवण के माता-पिता दशरथ को पुत्र वियोग में मरने का श्राप देते हैं। श्रवण को बाण लगने से पंडाल में मौजूद जनता की आंखें भर आती हैं। इसके बाद रामलीला का अगला दृश्य भगवान नारद तपस्या में लीन होता है और कामदेव उनकी तपस्या को भंग करने की कोशिश करते है। लेकिन, नारद की तपस्या भंग नहीं कर पाते। नारद का अभिमान दूर करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया रचते हैं और माया से नारद का अभिमान दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed