{"_id":"63752a23e603c213654beb16","slug":"the-accused-who-killed-the-mechanic-who-made-a-puncture-near-kharavad-were-not-found-rohtakcity-news-rtk663659999","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरावड़ के नजदीक पंक्चर बनाने वाले मिस्त्री की हत्या करने वाले आरोपियों का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरावड़ के नजदीक पंक्चर बनाने वाले मिस्त्री की हत्या करने वाले आरोपियों का नहीं चला पता
विज्ञापन
मोहम्मद सदाब का फाइल फोटो
दिल्ली रोड पर खरावड़ गांव के नजदीक ढाबे के सामने हुई टायर पंक्चर मिस्त्री बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भुताने बोचहा निवासी मोहम्मद सदाब के हत्या आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को उम्मीद थी कि सामने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से वारदात का कोई सुराग लग सकता है, लेकिन जांच में कैमरों की रेंज वारदात स्थल तक नहीं मिली। ऐसे में अब पुलिस मोबाइल डंप उठाएगी, ताकि यह पता लग सके कि किसने मिस्त्री की हत्या की है।
बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। रोहतक पहुंचे मृतक के भाई महताब आलम ने बताया कि वह किराये के मकान में दिल्ली के उत्तम नगर में रहता है। साथ में सटरिंग का कार्य करता है। उसका बड़ा भाई मोहम्मद सदाब (30) पिछले 10 साल से दिल्ली रोड पर पंक्चर बनाने का काम कर रहा था। मंगलवार शाम को सूचना मिली कि उसके भाई का शव दुकान के अंदर पड़ा है। वह रोहतक पहुंचा तो देखा कि किसी ने उसके भाई के सिर में ईंट व किसी भारी वस्तु से वार किया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
एक साल पहले हुई थी शादी
मृतक के भाई ने बताया कि वे 10 भाई-बहन हैं, जिसमें छह भाई व चार बहनें हैं। मोहम्मद सदाब उसका बड़ा भाई था, जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रोहतक के दिल्ली रोड पर 10 साल से पंक्चर की दुकान चला रहा था। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। मामले में जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।