{"_id":"68e01d73aec12ab6c90ec81a","slug":"the-44th-conference-of-the-north-zone-orthopaedic-association-will-be-held-at-pgi-from-february-13-to-15-rohtak-news-c-17-roh1020-738843-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई में नॉर्थ जोन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 44वां सम्मेलन 13 से 15 फरवरी तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई में नॉर्थ जोन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 44वां सम्मेलन 13 से 15 फरवरी तक होगा
विज्ञापन
51 पीजीआई में नॉर्थ जोन ऑर्थोपेडिक कॉन्फ्रेंस की वेबसाइट और ब्रोशर का विमोचन करते कुलसचिव एवं
रोहतक। उत्तर भारत के राज्यों के ऑर्थो के डॉक्टरों के लिए 44वां नॉर्थ जोन ऑर्थोपेडिक सम्मेलन 13 से 15 फरवरी 2026 तक पीजीआईएमएस में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. रूप सिंह ने इसकी वेबसाइट व कॉन्फ्रेंस ब्रोशर का विमोचन किया।
कुलसचिव ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस हर साल उत्तर भारत के अलग अलग राज्यों में आयोजित की जाती है। वर्ष 2026 में इसका आयोजन रोहतक में होने जा रहा है। कॉन्फ्रेंस की वेबसाइट का विमोचन किया गया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं।
इस बार उम्मीद है कि इस काॅन्फ्रेंस में 1000 से अधिक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे। कॉन्फ्रेंस की थीम एक्सप्रेस, एजुकेटेड और इवॉल्व रखी गई है। इसमें चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन के लिए विभिन्न केसों पर चर्चा की जाएगी। रिकॉर्ड ऑपरेशन दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. आशीष देवगन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के दौरान किसिम्पोजिया, पैनल डिस्कशन, इंस्ट्रक्शनल लेक्चर्स और फ्री पेपर प्रेजेंटेशन होंगे। इनमें प्रसिद्ध फैकल्टी, जाने-माने सर्जन और युवा शोधकर्ता भाग लेंगे।
जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. उमेश यादव ने बताया कि पीजीआईएमएस के सुश्रुत सभागार में यह आयोजन होगा। इसके लिए देश के हड्डी रोग विशेषज्ञों में उत्साहित हैं। इस मौके पर डॉ. राज सिंह, डॉ. कृष्णा, डॉ. हेमंत मोर, डॉ. अजय श्योराण, डॉ. जितेंद्र, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. अजय, डॉ. ध्रुव, डॉ. सुनील उपलब्ध रहे।