फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thakurji's funeral in Gaukarna Dera today

Rohtak News: गौकर्ण डेरे में ठाकुरजी का ब्यावला आज

Sun, 07 Jan 2024 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Thakurji's funeral in Gaukarna Dera today
रोहतक। सफला एकादशी पर 7 जनवरी को गौकर्ण डेरे में ठाकुरजी का ब्यावला होगा। डेरा परिसर में ठाकुरजी की बारात आएगी, जबकि श्रीजी की डोली उठेगी। इस धार्मिक आयोजन में शहर ही नहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली व अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। बाबा लक्ष्मणपुरी की 29वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आठ जनवरी को हवन व नौ जनवरी को स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। डेरे में ठाकुरजी के ब्यावले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसके तहत मिष्ठान व अन्य पकवान बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गौकर्ण डेरे में तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियां जोरों पर है। श्रद्धालु देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। डेरे में रविवार को ठाकुरजी का ब्यावला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत ठाकुरजी व श्रीजी के विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। इसमें यमुना पूजन, श्रीजी की हल्दी, मेहंदी, मंगलाचरण, श्रीजी पालकी, ठाकुरजी की घुड़चढ़ी शामिल है। बारात के बाद श्रीकृष्ण व राधारानी के सुख के लिए जुनार पद गायन भी किया जाएगा। गौकर्ण डेरे के महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज वर पक्ष और महंत कपिलपुरी वधु पक्ष की ओर से रस्में निभाएंगे।
विज्ञापन


भजन संध्या कल, रक्तदान शिविर परसों
डेरा परिसर में 8 जनवरी की शाम 7 से रात 10 बजे तक भजन-संध्या का आयोजन किया जाएगा। पूर्णिमा साध्वी गुरुकृपा आधारित भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया जाएगा ठाकुरजी व श्रीजी विवाह
स्वामी लक्ष्मणपुरी महाराज की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ सात जनवरी को ठाकुरजी व श्रीजी विवाह से होगा। गौकर्ण तीर्थ परिसर में समारोह की तैयारियां चल रही हैं। भक्तजन गुरुघर आकर सिद्ध संतों की समाधि स्थल पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त करें।
-महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज, गौकर्ण डेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed