फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   tension life

जीत रहा तनाव हार रही जिंदगी

Sun, 23 Aug 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 23 Aug 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
समाज में आधुनिकता के साथ लोगों के अंदर उम्मीद, सपने और कुछ करने की चाह बढ़ रही है।
विज्ञापन


मगर जब में यह सब बातें पूरी होती नजर नहीं आती तो इंसान तनाव में रहने लगता है।

ऐसे में आत्महत्या के मामलों में इजाफा हो रहा है। जिले में हर महीने औसतन 10 लोग आत्महत्या कर रहे है।

इनमें महिला और पुरुष दोनों की संख्या लगभग समान है।
ये हैं आंकड़े
करीब पांच प्रतिशत लोग फंदा लगाकर आत्महत्या करते हैं।
दो प्रतिशत लोग जहरीला पदार्थ का सेवन कर जिंदगी समाप्त करते हैं।
एक प्रतिशत लोग ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करते हैं।

18 से 40 की उम्र के लोग जल्द हार जाते हैं जिंदगी से
हैरानी कर देने वाली बात है कि जिम्मेदारी निभाने वाले युवा ही सबसे ज्यादा आत्महत्या की राह चुनते हैं। आंकड़ों में सामने आया कि तनाव की स्थिति होने पर युवा वर्ग इस तरह के कदम उठाता है।

ये हैं वजह
आत्महत्या के मामलों में इन दिनों सबसे ज्यादा दहेज प्रताड़ना और पढ़ाई का अनावश्यक दबाव की वजह से सामने आई है। मनोवैज्ञानिकों की माने तो नशे की लत भी लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करती है। क्योंकि मानसिक स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने के कारण व्यक्ति नकारात्मक चीजों के बारे में ज्यादा सोचता है। इसके बाद वह लगातार डिप्रेशन से घिर जाता है।
विज्ञापन


घटनाएं  
1. एमसीडी कर्मचारी ने लगाया फंदा
   शुक्रवार को गांव बोहर में परिजनों के द्वारा शराब पीने से मना करने पर 35 वर्षीय बिजेंद्र सिंह ने फं दा लगाकर जान दे दी। वह दिल्ली एमसीडी में चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. दहेज प्रताड़ना के चलते लगाया फंदा
6 अगस्त को गांव चिड़ी में विवाहिता सीमा ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पानीपत के गांव अडियाना निवासी मायके वालों ने आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। 7 अगस्त को पीली कोठी निवासी विवाहिता दीपमाला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।  
परीक्षा परिणाम के समय बढ़ती है काउंसिलिंग
पीजीआई में मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम के समय अभिभावक अपने बच्चों को तनाव से दूर रखने के लिए काउंसिलिंग के लिए लेकर आते है। ताकि परिणाम आने के बाद बच्चा कोई गलत कदम न उठा सके। इसी तरह घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग भी रूटीन में काउंसिलिंग पर आते रहते है।

- ऐसे करे तनाव दूर
डॉ. राजीव गुप्ता के अनुसार घरों में अकेले रहने वाले लोगों को आसपास के लोगों से बातचीत करती रहनी चाहिए। फेसबुक और सोशल साइट्स के माध्यम से बातचीत को दूर रखने का प्रयास करना चाहिए। अभिभावकों को परिजनों से विचार-विमर्श करना चाहिए। ताकि बच्चों की परेशानियों को आसानी से समझा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed