फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperatures cross 45 degrees, heat yellow alert

Rohtak News: तापमान 45 डिग्री पार, लू का येलो अलर्ट

Sat, 18 May 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 45 degrees, heat yellow alert
बहादुरगढ़। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर धूप तेज रही और गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस हफ्ते के अंत में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है। रविवार को तापमान 46 डिग्री पहुंच सकता है। चिकित्सकों ने आमजन से इस गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार वीकेंड पर लू के साथ गर्म शुष्क हवा लोगों को परेशान करेंगी। हवा में नमी का स्तर 25 से 65 प्रतिशत रहा। 19 मई तक काफी अधिक गर्मी रहेगी। 20 व 21 मई को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की कमी आएगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं होगी। तेज गर्मी की वजह से अब लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गर्मी की वजह से पंखें गर्म हवा फेंक रहे हैं। राहत के लिए लोग एसी और कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात का तापमान भी अब तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा। दोपहर के समय सड़कें भी सुनसान होने लगी है। बाजारों में चहल-पहल न के बराबर है।
विज्ञापन




खाने-पीने का रखें ध्यान

- खूब पानी पीएं, बच्चों को तरल पदार्थ दें।

- नॉर्मल खाना खाएं, मसाला वाला न खाएं।

- हल्के व सूती कपड़े पहनें।

- बाहर से आने पर तुरंत एसी या पंखें में न बैठें।

- बाहर जाने पर पानी साथ ले जाएं और ग्लूकोज पानी का इस्तेमाल करें।

- मौसमी फल और हरी सब्जी का इस्तेमाल करें।

- खाली पेट घर से बाहर न जाएं, डी-हाईड्रेशन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed