फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teacher dies in scooter accident, daughter critical

Rohtak News: स्कूटी की टक्कर से शिक्षिका की मौत, बेटी गंभीर

Sat, 19 Oct 2024 08:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies in scooter accident, daughter critical
19सीटीके24..मृतका रेणु शर्मा। फाइल फोटो
रोहतक। जाट भवन के नजदीक स्कूटी सहित एक महिला ने शिक्षिका व उसकी बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

महिला के पति विवेक वशिष्ठ ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-एक दीनदयाल पार्क के पास रहते हैं। उनका अपना कारोबार है और उनकी पत्नी रेणूका शर्मा (46) निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका के रूप में कार्य करती थीं। शनिवार को उनकी पत्नी और बेटी श्वेता शर्मा किसी काम से बाजार के लिए जा रही थी। जब वह दिल्ली बाईपास और जाट भवन के नजदीक पहुंची तो सामने से आई एक स्कूटी सवार महिला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसी दौरान राहगीरों ने सभी को पुलिस की मदद से पीजीआईएमएस में भर्ती कराया, लेकिन उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटी का इलाज चल रहा है। उधर, स्कूटी सवार महिला को भी करीब दो घंटे इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच घंटे बाद भी नहीं पहुंचे जांच अधिकारी, शव के पास इंतजार करता रहा परिवार
मृतका के पति विवेक वशिष्ठ ने बताया कि ढाई बजे के करीब उसकी पत्नी को स्कूटी सवार महिला ने टक्कर मारी थी। पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की। हेल्पलाइन से जुड़ी पुलिस की गाड़ी आई थी, लेकिन अर्बन एस्टेट थाने से जांच अधिकारी रात साढ़े सात बजे तक पीजीआई तक नहीं आया। शव ट्रामा सेंटर के अंदर ही रखा हुआ है। उसकी बेटी का इलाज चल रहा है, जबकि बेटा व परिवार के अन्य लोग जांच अधिकारी का इंतजार करते रहे। थाने में कॉल की तो वहां से मोबाइल नंबर मिला, लेकिन जांच अधिकारी कॉल तक रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच अधिकारी एक अन्य केस में व्यस्त था, इस कारण समय लग गया। तत्काल पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
परमजीत सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed