फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Target of recovery of 50 crores, so far only five crores have been recovered

50 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य, अभी तक सिर्फ पांच करोड़ वसूले

Sat, 14 Aug 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Target of recovery of 50 crores, so far only five crores have been recovered
नगर निगम की आय के प्रमुख स्रोत एक लाख 88 हजार भवनों से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की जानी है। तमाम कोशिश के बाद भी निगम लक्ष्य से काफी दूर है। चालू वित्तीय वर्ष में निगम का लक्ष्य 50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना है, जो अभी तक करीब पांच करोड़ ही मिला है।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से निगम प्रशासन प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में पिछड़ता जा रहा है। इससे निगम की आर्थिक हालत कमजोर होती जा रही है। वहीं, निगम प्रशासन लगातार प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के हरसंभव प्रयास कर रहा है। निगम फिलहाल छूट देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टैक्स जमा कराने की सुविधा दे रहा है। बावजूद इसके प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के संतोषजनक परिणाम नहीं मिल रहे हैं। 30 जुलाई तक मिलने वाली छूट सितंबर तक बढ़ा दी गई है। आठ काउंटरों पर टैक्स जमा कराया जा रहा है। इसके अलावा लोगों की मदद के लिए भी एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण समय पर नहीं बंटे बिल
प्रॉपर्टी टैक्स बिलों का वितरण एजेंसी से कराया जाता है। अप्रैल व मई में कोरोना की वजह से बिल नहीं बंट सके। जून में बिलों का वितरण हुआ, मगर रफ्तार से नहीं। जुलाई से बिल वितरण में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना में लगे लॉकडाउन की वजह से प्रॉपर्टी टैक्स की संतोषजनक वसूली नहीं हो सकी। अब छूट का लाभ लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने आ रहे हैं। बिलों का वितरण देरी से होने की वजह से भी दिक्कत आई है।
- जगदीश शर्मा, मुख्य कराधान अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed