फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Take advice from doctors sitting at home: Deputy Commissioner

घर बैठे लें चिकित्सकों से लें परामर्श : उपायुक्त

Tue, 31 Aug 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Take advice from doctors sitting at home: Deputy Commissioner
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिला वासियों से सरकार की ई-संजीवनी ओपीडी सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से सरकार ने दोबारा से ई-संजीवनी ओपीडी आरंभ कर दी है। इस ओपीडी के माध्यम से मरीज घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से संबंधित चिकित्सक से अपने रोग से संबंधित परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के निदेशक की ओर से ई-संजीवनी के बारे पत्र जारी किया जा चुका है। खास बात यह है कि अब भी संजीवनी ओपीडी पूरे सप्ताह 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस ओपीडी के माध्यम से टैली कंसल्टेशन लिया जा सकता है। इसके लिए बाकायदा जिला वाइज रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी के लिए सुबह, शाम व रात्रि 3 शिफ्ट निर्धारित की गई है। इन तीनों शिफ्टों के लिए 5 चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी, 2 चिकित्सक सुबह तथा दो शाम के सत्र में उपलब्ध रहेंगे, जबकि एक चिकित्सक की ड्यूटी रात्रि की शिफ्ट में रहेगी। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि इस ओपीडी को शुरू करने का उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या को कम करना है। अस्पताल में मरीज तभी आए जब जरूरी हो अन्यथा ई-संजीवनी की ओपीडी के माध्यम से अपना उपचार कराएं। ई-संजीवनी ओपीडी के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश मलिक ने गायनी की ओपीडी सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक रहेगी। डॉ. दिनेश मलिक ने बताया कि जिला वाइज जारी किए गए रोस्टर के अनुसार रोहतक की बारी 3 सितंबर को आएगी और इसके लिए 23 चिकित्सकों को रजिस्टर्ड किया गया है। इस प्रकार कोई भी मरीज किसी भी दिन टेली मेडिसन की सुविधा प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

क्या है ई-संजीवनी ओपीडी
ई-संजीवनी ओपीडी भारत सरकार का प्रमुख टेली मेडिसिन प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित किया गया है और यह बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म किसी भी भारतीय नागरिक को मुफ्त परामर्श प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे लोग उठा रहे हैं फायदा
लाभ उठाने के लिए संजीवनी ऐप को अपने मोबाइल पर इंस्टाल करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऐप में तीन ऑप्शन दिखते हैं। पहला मरीज का रजिस्ट्रेशन व टोकन दूसरा मरीज का लॉगइन और तीसरा प्रिस्क्रिप्शन। इस तरह आप डॉक्टर से जुड़कर टेली परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed