फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Symbolic strike of clerks continues for the second consecutive day

Rohtak News: लिपिकों का सांकेतिक धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी

Wed, 17 Jul 2024 04:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Symbolic strike of clerks continues for the second consecutive day
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी ने 35,400 रुपये वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को लघुसचिवालय के बाहर दूसरे दिन भी सांकेतिक धरना जारी रखा। लिपिकीय वर्ग की मांगों के लिए चली साइकिल यात्रा बुधवार को रोहतक पहुंचेगी। यहां इसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान संदीप दांगी ने कहा कि रोहतक का लिपिकीय वर्ग बीजेपी जिला अध्यक्ष को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। साइकिल यात्रा के दौरान बाइक व स्कूटी से शहर में प्रदर्शन करते हुए गोहाना की तरफ प्रस्थान करेगी। जिला सचिव सुनील राठी ने कहा कि बैठक मंगलवार को तय हुई थी। सरकार ने अगले दिन के लिए बैठक को टाल दिया। इससे प्रतीत होता है कि सरकार लिपिकों की मांगो को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार लिपिक वर्ग की मांगों की अनदेखा करती है, तो लिपिक वर्ग सहन नहीं करेगा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी से गुलाब दांगी, जगत नेहरा, सुनील वर्मा, सिंचाई विभाग से सतीश प्रधान, कोऑपरेटिव विभाग से सचिन, सुमित हुड्डा व अन्य सभी लिपिक वर्ग सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed