फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Symbol murdered body was thrown into the canal

हत्या कर नहर में फेंका था प्रतीक का शव

Sat, 09 Aug 2014 02:45 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
सिटी पार्क से मंगलवार को अपहृत खिड़वाली निवासी प्रतीक की हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद उसका शव नहर में फेंका गया था। यह खुलासा प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। पोस्टमार्टम में प्रतीक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खिड़वाली निवासी प्रतीक एक पीजी में खाना सप्लाई करता था। यह पीजी जींद के बुड्ढा खेड़ा गांव निवासी प्रवीन का है। मंगलवार को प्रवीन ने प्रतीक को बस स्टैंड के सामने सिटी पार्क में बुलाया था। प्रतीक पार्क में प्रवीन के पास चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


प्रतीक के चाचा रामतीर्थ की शिकायत पर प्रवीन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार रात को प्रतीक का शव झज्जर जिले के छुछकवास व गोधड़ी के बीच जेएलएन नहर में मिला था। सिविल लाइन थाना पुलिस को प्रतीक का शव मिलने की सूचना शुक्रवार सुबह मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव प्रतीक का होने की पुष्टि की। पुलिस ने अब इस मामले में प्रवीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed