फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sweety Bora, who returned after winning a bronze medal in the World Boxing Cup, was welcomed in Meham.

Rohtak News: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में कांस्य पदक जीतकर लौटी स्वीटी बूरा का महम में स्वागत

Fri, 28 Nov 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sweety Bora, who returned after winning a bronze medal in the World Boxing Cup, was welcomed in Meham.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। मुक्केबाजी में देश का परचम फहराने वाली, स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा का वीरवार को महम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणाों ने उन्हें गदा भेंट की व सम्मानस्वरूप पगड़ी पहनाई।
समारोह के आयोजक महंत सतीश दास ने कहा कि हरियाणा की बेटियां आज विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रही हैं। स्वीटी बूरा सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि हरियाणा की मेहनतकश बेटियों का आत्मविश्वास हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम और ऊंचा करें।
विज्ञापन

बोलीं-मुझे जो पगड़ी पहनाई गई है, उसे झुकने नहीं दूंगी
स्वीटी बूरा ने ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 के अनुभव साझा करते हुए कहा प्रतियोगिता में 18 देशों के 140 से अधिक एलीट बॉक्सर शामिल हुए। कई ओलंपिक पदक विजेता भी इसका हिस्सा थे। सम्मानित करने वालों में नरेश चेयरमैन, सैमाण की सरपंच उर्मिला देवी, वरिष्ठ एडवोकेट रोहतास राठी, जिला सचिव रेखा रोहिल्ला, तपा प्रधान रामकिशन मलिक मोखरा, भैणी चंद्रपाल के कार्यवाहक सरपंच यशपाल और राजकुमार पहलवान शामिल रहे। स्वीटी बोलीं-मुझे जो पगड़ी पहनाई गई है, उसे झुकने नहीं दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed