फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Swami Aryavesh condemns drinking alcohol age to 21 years

शराब पीने की आयु 21 साल: स्वामी आर्यवेश ने की फैसले की निंदा, बोले- विकास की अवधारणा पूरी तरह से हो जाएगी निरर्थक 

Tue, 28 Dec 2021 02:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 02:09 AM IST
सार

स्वामी आर्यवेश ने कहा कि नशे के कारण देश का मेहनतकश मजदूर, किसान व युवा बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय युवाओं को पतन एवं बर्बादी की ओर लेकर जाएगा।

विज्ञापन
Swami Aryavesh condemns drinking alcohol age to 21 years
स्वामी आर्यवेश - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

शराब पीने, खरीदने और बेचने की आयु 25 साल से घटाकर 21 करने की सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने निंदा की है। उन्होंने कहा है कि नशे के कारण देश का मेहनतकश मजदूर, किसान व युवा बर्बाद हो जाएगा। विकास की अवधारणा भी पूरी तरह से निष्फल एवं निरर्थक हो जाएगी। यह बातें उन्होंने सोमवार को जारी प्रेस बयान में कहीं।

विज्ञापन


बयान में उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय युवाओं को पतन एवं बर्बादी की ओर लेकर जाएगा। इसके लिए आर्य समाज स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मदिवस 12 फरवरी से पूर्ण नशाबंदी अभियान प्रारंभ करेगा। इसके तहत जनचेतना यात्रा, सम्मेलन एवं विचार गोष्ठियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन


नशाबंदी अभियान के लिए आर्य समाज द्वारा सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, खाप पंचायतों, किसान संगठनों, महिला संगठनों एवं युवाओं के सहयोग से ग्राम स्तर की नशाबंदी समितियों का गठन किया जाएगा। इस अभियान में आर्य समाज के संन्यासी, उपदेशक, महिला, युवा कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः  यूजीसी नेट लीक मामला: एमए पास परीक्षार्थियों के लिए 12वीं पास हल करवाते थे प्रश्नपत्र, ऐसे चलता था पूरा खेल

स्वामी आर्यवेश ने केंद्र सरकार से मांग की है कि नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय नीति बनाई जाए और एक साथ नशाबंदी लागू की जाए। हरियाणा में इस अभियान के संयोजन का दायित्व युवा संन्यासी स्वामी आदित्यवेश को सौंपा है, जो शीघ्र ही कार्यकर्ताओं एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक नशाबंदी परिषद हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश की अध्यक्षता में करके नशाबंदी अभियान की रूप रेखा तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed