फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suspected of disturbances in CBSE examination, DEEO confiscated school records

सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी का अंदेशा, डीईईओ ने स्कूल का रिकॉर्ड किया जब्त

Fri, 10 Dec 2021 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Suspected of disturbances in CBSE examination, DEEO confiscated school records
सीबीएसई की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करने पहुंचीं डीईईओ सुनीता पंवार। अमर उजाला
सीबीएसई की प्रथम टर्म की चल रही परीक्षा में गड़बड़ी के अंदेशे का मामला सामने आया है। स्कूल की बजाय दूसरी निजी जगह परीक्षा कराने का संदेह जताया जा रहा है। उपायुक्त ने गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर डीईईओ सुनीता पंवार को कार्रवाई के निर्देश दिए। कमला नगर में बने केंद्र पर पहुंची डीईईओ ने स्कूल का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी का संदेह पुष्ट होने की बात कही जा रही है। प्रशासन ने जांच के बाद ही इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहने में खुद के सक्षम होने का दावा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कमला नगर स्थित एक भवन में सीबीएसई की परीक्षा चल रही थी। इसे एक निजी स्कूल का नाम दिया गया है। जबकि यह स्कूल कहीं और बना है। यहां बच्चों को अपने ही स्कूल में केंद्र बनवाकर पेपर दिलाए जाने की शिकायत किसी ने उपायुक्त से की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने डीईईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर डीईईओ ने मौके का दौरा कर वहां का जायजा लिया। यहां उन्हें मामला संदिग्ध नजर आया। इसके चलते स्कूल संचालक से सभी दस्तावेज लिए गए। इनकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जहां केंद्र बना है, वहां वह स्कूल नहीं बताया गया है। यह स्कूल शीतल नगर में है। यही नहीं शीतल नगर में बना यह स्कूल हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। इसी के नाम पर सीबीएसई से मान्यता ली गई है, जबकि असल में मानकों पर खरा उतरने वाला स्कूल वहां नहीं है। ऐसे में फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही प्रशासन कुछ कहने में समक्ष होगा।
विज्ञापन

वर्जन
शहर के कमला नगर के एक स्कूल में बगैर केंद्र परीक्षा कराने की उपायुक्त को शिकायत मिली थी। इस पर मौके का मुआयना किया गया। यहां कुछ संदेह नजर आया है। छोटे से भवन में परीक्षा चल रही थी। इस स्कूल के दस्तावेज लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता पंवार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed