{"_id":"68c9c0813d1834ab7b0bdf3b","slug":"sushil-kumars-trouble-will-increase-jhajjar-police-will-bring-him-on-production-warrant-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-126206-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुशील कुमार की बढ़ेगी मुश्किल, झज्जर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुशील कुमार की बढ़ेगी मुश्किल, झज्जर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी
विज्ञापन
16jjrp13- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विशाल। संवाद
झज्जर। पूर्व ओलंपियन सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। तीन दिन पहले विदेशी हथियार व कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपी बिरोहड़ निवासी विशाल ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं जिसमें हथियार व कारतूस सुशील पहलवान द्वारा मुहैया करवाने की बात स्वीकारी है।
अब झज्जर पुलिस सुशील कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। उससे पूछताछ के बाद आगामी खुलासा होगा। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी विशाल ने बताया है कि वह 2014 से 2021 तक छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में पहलवानी की प्रैक्टिस करता था। उसने सन 2021 में राष्ट्रीय अंडर-19 भी खेला हुआ है।
छत्रसाल स्टेडियम में ही उसकी दोस्ती सुशील कुमार से हुई थी। उसने बताया कि मई में सुशील से एक विदेशी पिस्तौल व 20 कारतूस लेने था। उसने बताया कि सुशील कुमार दिल्ली के बहुचर्चित सागर हत्याकांड में दिल्ली हार्डकोर्ट से 4 मार्च को जमानत पर आया था और सुप्रीम कोर्ट ने 13 अगस्त को जमानत रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
सुशील जब जमानत पर था तो विशाल अक्सर सुशील से मिलने उसके घर गांव बापडोधा जाता था। मई माह में रोहिणी कोर्ट दिल्ली में सुशील की पेशी के दौरान विशाल भी साथ गया था। तब सुशील ने एक गाड़ी की तरफ इशारा करके कहा था कि जाओ इस गाड़ी में उसका नाम लेकर एक पिस्तौल व 20 गोलियां ले आओ।
जब वह रोहिणी कोर्ट के बाहर रोड पर खड़ी गाड़ी से यह पिस्तौल व 20 गोलियां ले आया था। उसने करीब 13-14 गोलियां कुछ दिन पहले पिस्तौल को चैक करने के लिए हवाबाजी के लिए चला दी थी। पकड़े गए आरोपी का पुलिस हिरासत रिमांड समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जल्द ही इस मामले में आरोपी सुशील को भी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उसने यह हथियार किस उद्देश्य से विशाल को मुहैया करवाया था। यह अभी जांच का विषय है। आरोपी विशाल से विदेशी हथियार और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं।