फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   suprintendent was playing game in exam centre

परीक्षा के दौरान मोबाइल पर गेम खेलती मिली वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक

Sun, 17 Nov 2019 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
suprintendent was playing game in exam centre
रोहतक। एचटेट परीक्षा के पहले दिन जिले कई केंद्रों पर खामियां पाई गईं। कहीं स्टाफ सदस्यों के पास मोबाइल मिले तो कहीं जैमर जाम मिले। यही नहीं वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक तक मोबाइल पर गेम खेलती नजर आई। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान उन्हें मोबाइल पर व्यस्त पाया तो कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त आरएस वर्मा व एसपी राहुल शर्मा ने शनिवार को जाट लॉ संस्थान, मस्तनाथ स्कूल, हरिकिशन मेमोरियल स्कूल, सीआर कॉलेज, पंडित नेकीराम शर्मा कालेज, माडल स्कूल सेक्टर चार, महेंद्रा स्कूल समेत दर्जनभर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि कुछ केंद्रों पर खामियां मिली हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए परीक्षा अधीक्षकों व संबंधित जैमर कंपनी के खिलाफ नोटिस व विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हरिकिशन मेमोरियल परीक्षा केंद्र की सीनियर सेंटर अधीक्षक रचना काद्यान मोबाइल पर गेम खेलती मिलीं। इतनी संवेदनशील परीक्षा के दौरान लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित जैमर कंपनी व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जाट लॉ संस्थान, मस्तनाथ स्कूल अंबेडकर चौंक स्थित परीक्षा केंद्र में स्टाफ सदस्यों के पास मोबाइल पाए गए। यहां जैमर भी काम नहीं कर रहा था। इसी प्रकार महेंद्रा स्कूल, माडल स्कूल सेक्टर चार, जाट स्कूल में भी जैमर बंद मिले।
विज्ञापन

जिला खजाना कार्यालय में उपायुक्त ने सौंपे परीक्षा पत्र
परीक्षा से पूर्व जिला खजाना कार्यालय में उपायुक्त ने अपनी निगरानी में संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के सीलबंद प्रश्न पत्र सौंपे। सील बंद प्रश्न पत्र सौंपने से पहले सभी सेंटर सुपरिंटेंडेंट व फ्लाइंग टीमों को निर्देश दिए कि यह युवाओं के भविष्य का सवाल है। इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह प्रशासन का दायित्व है कि सभी को अपनी क्षमता से अधिक कार्य करते हुए नकल रहित परीक्षा संपन्न करानी है। इस मौके पर उनके साथ नगराधीश महेश कुमार, जिला खजाना अधिकारी राजबीर साहू, जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed