फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   supply system could be severely disrupted

Rohtak News: हड़ताल से चरमरा सकती है शहर की बिजली व्यवस्था

Thu, 22 Oct 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
supply system could be severely disrupted
बहादुरगढ़। प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों की 22 से 24 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल का असर यहां दिखाई देने की आशंका है। वीरवार से करीब पौने तीन सौ बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में शहर और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को संभालने की बड़ी चुनौती बिजली निगम के सामने खड़ी हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हजारों उपभोक्ताओं और औद्योगिक इकाइयों की शिकायतों, फाल्ट और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभाग के पास पर्याप्त कर्मचारी होंगे या नहीं।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी चार ठेकेदारों के महज 18 कर्मचारियों के कंधों पर रहेगी। कर्मचारियों की संख्या में इतना बड़ा अंतर होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली फाल्ट ठीक होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


खासकर बारिश के मौसम में बिजली लाइनों में फाल्ट और ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतें बढ़ने पर स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। शहर में पहले से ही बिजली कटौती, फाल्ट और तारों से जुड़ी शिकायतों को लेकर उपभोक्ता परेशान रहते हैं। ऐसे में 275 से अधिक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्था पर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि एक साथ कई क्षेत्रों में फाल्ट आए तो सीमित कर्मचारियों के लिए सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करना मुश्किल होगा। इससे लोगों का गुस्सा भी बढ़ सकता है। हालांकि बिजली निगम अधिकारियों का दावा है कि हड़ताल के बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

करीब पौने तीन सौ कर्मचारियों के मुकाबले केवल 18 कर्मचारियों की तैनाती से सवाल उठ रहे हैं कि यदि एक साथ कई स्थानों पर बिजली संबंधी शिकायतें आती हैं तो उनका समाधान कैसे होगा। विशेषकर रात के समय स्थिति बिगड़ने पर विभाग के सामने चुनौती और बढ़ सकती है।


बिजली निगम के लगभग 275 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ठेकेदारों के 18 कर्मचारी व्यवस्था को संभालेंगे। हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और बिजली व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। फाल्ट आने की स्थिति में उपलब्ध कर्मचारियों के माध्यम से उसे जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।

-सचिन दहिया, एक्सईएन, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed