{"_id":"141071521a6c8ac57dacba1a9d3d7f7a","slug":"sucide-attempt-in-rohtak-for-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय में आत्मदाह का प्रयास, मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय में आत्मदाह का प्रयास, मांगा इंसाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग भवन मंदिर के पीछे स्थित झंग कॉलोनी में जमीन पर कब्जे का मामला एक
विज्ञापन
बार फिर सामने आया। मंगलवार शाम को लघु सचिवालय में प्लॉट के कब्जे को लेकर
महिला अपने बेटे के साथ पहुंची। वहां पहुंचकर ग्रीनरोड निवासी महिला कृ
ष्णा जैन ने अपने बेटे यश के साथ परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया।
महिला केरोसिन से भरी बोतल अपने ऊपर डालने ही वाली थी कि गुप्तचर विभाग के कर्मचारी ने समय रहते बोतल को छीन लिया। इसके बाद मां-बेटे ने करीब दो घंटे तक जिला पुलिस, प्रदेश सरकार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद डीएसपी विजेन्द्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। मगर मां-बेटे ने उनकी एक नहीं सुनी। फिर डीएसपी ने मामले में दर्ज एफआईआर के आरोपियों पर दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
मां-बेटे ने मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। कृष्णा देवी ने कहा कि आरोपी नवीन बहल सहित अन्य पर केस दर्ज हुए करीब एक महीना हो गया। मगर पुलिस की ओर से गिरफ्तारी नहीं की गई। जबकि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही है।
कृष्णा का कहना है कि पुलिस के इस रवैये के चलते आत्मदाह करने का फैसला लिया था। वहीं व्यापारी नेता कपिल नागपाल ने कहा कि अगर पुलिस दोपहर तीन बजे तक कोई कार्रवाई नहीं करती है तो व्यापारियों के साथ वह एसपी आवास का घेराव करेंगे।
करीब तीन साल से चल रहा है विवाद
प्लॉट पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद ताजा नहीं है बल्कि तीन साल से चला रहा है। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है। दावा है कि अभी भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि मामले को लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने सामने हो चुके हैं।
दूसरा पक्ष बोला- जमीन नगर निगम की
मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि कृष्णा जैन और यश जैन ने जिस जमीन पर हक जता रहे है वह नगर निगम की जमीन है। नवीन बहल ने दावा किया कि यश जैन इससे संबंधित केस अदालत में हार चुके हैं। साथ ही उन्होंने प्लॉट की चारदिवारी तोड़कर चोरी करने की बात को भी निराधार बताया। नवीन बहल सहित अन्य लोग मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी से मिले।
ये था मामला
दरअसल, बजरंग भवन स्थित झंग कॉलोनी में एक प्लॉट है। कृष्णादेवी का कहना है कि वह प्लॉट उनके किसी रिश्तेदार का है। फिलहाल वह कृष्णादेवी की देखरेख में है। उन्होंने प्लॉट की चारदिवारी करवा रखी थी। आरोप है कि 20 सितंबर को कॉलोनी के कुछ लोगों ने प्लॉट को पार्क की जमीन बताकर उसकी चारदिवारी तोड़ दी और भवन निर्माण सामग्री चोरी कर ली।
इसके बाद कृष्णा की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में 5 अक्टूबर को कॉलोनी के नवीन बहल सहित अन्य के खिलाफ चोरी और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर दोनों मां-बेटा लघु सचिवालय में आत्मदाह करने पहुंचे थे। वहीं, मामले में दूसरा पक्ष लगातार दावा करता आया है कि संबंधित जमीन सरकारी है।