फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students will be familiar with AI technology

Rohtak News: एआई तकनीक से परिचित होंगे विद्यार्थी

Tue, 10 Jun 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Students will be familiar with AI technology
09सीटीके14-एमडीयू में समर स्कूल के शुभारंभ समारोह में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को बुक्के भेंट क
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में गणित विभाग की ओर से कॅरिअर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल व रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी के सहयोग से समर स्कूल समारोह आयोजित किया गया। फर्स्ट हैंड्स ऑन प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्रियल रेडीनेस पर यह कार्यक्रम 9 जून से 8 जुलाई तक चलेगा। यहां कुलपति प्रो. राजबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक विषय नहीं, बल्कि आवश्यक कौशल बन चुका है। कार्यशाला में सभी एआई बेस्ड नई तकनीकों से परिचित होंगे। रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि समर स्कूल विद्यार्थियों के लिए नहीं, शिक्षकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमें हर समय बाहरी विशेषज्ञों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमिक विकास को औद्योगिक कौशल से जोड़ने में सेतु का कार्य करते हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने मानसिक रचनात्मक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुमित गिल ने समर स्कूल की रूपरेखा व उद्देश्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वयन प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर व डिप्टी डायरेक्टर ऑफ करियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, को-ऑर्डिनेटर डॉ. मोनिका सांगवान के मार्गदर्शन में शोधार्थी नविता, कुसुमलता, अन्नू यादव व विकास ने किया। समर स्कूल में 270 विद्यार्थियों ने पंजीकृत किया। इसमें से 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
इस मौके पर प्रो. जितेंद्र सिंह सिक्का, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. अंजू पवार, डॉ. एकता नरवाल समेत अनेक विभागाध्यक्ष, विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed