फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students should play an active role in the drug-free campaign

Rohtak News: नशा मुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं विद्यार्थी

Sun, 08 Mar 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Students should play an active role in the drug-free campaign
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा देश और प्रदेश की प्रगति में बड़ी बाधा बन रहा है। इसलिए युवाओं को इसके खिलाफ अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी और कहा कि लापरवाही के कारण सड़कों को अपने खून से लाल न होने दें। उजाला फाउंडेशन से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती साहू ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान दिया और युवाओं को यौन शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शाम के सत्र में विद्यार्थियों ने लकी स्टार व नींबू-चम्मच दौड़ जैसी गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उपप्रधान धर्मराज और कॉलेजियम सदस्य सुनील फरमाना, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जोगेन्द्र सिंह दहिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक दांगी सहित अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed