फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students in Vivekananda Library Park said, youth are capable of forming and removing the government

Rohtak News: विवेकानंद लाइब्रेरी पार्क में छात्राओं ने कहा, युवा सरकार को बनाने और हटाने में सक्षम

Fri, 17 May 2024 03:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Students in Vivekananda Library Park said, youth are capable of forming and removing the government
देश और प्रदेश में 18 करोड़ युवा वोटर है, जो किसी भी सरकार को बनाने और हटाने में सक्षम है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की विवेकानंद लाइब्रेरी पार्क में नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ने वीरवार को युवा छात्र न्याय संसद का आयोजन किया गया। इसमें छात्र नेता सुधीर कुमार सहारन ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इसमें छात्रों के प्रमुख मुद्दे रहे। हरियाणा प्रदेश में युवाओं का सिर्फ वोट ही न लें, बल्कि लोकतंत्र में हिस्सेदारी अधिकारों की जागरूकता के लिए प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव बहाल करे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। छात्र-छात्राओं की प्रतिवर्ष दस प्रतिशत फीस बढ़ाने का फैसला वापस ले, चौ. छोटूराम की आदम कद प्रतिमा का निमार्ण करवाए, छात्र छात्राओं की सुरक्षा के हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध करे, सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रख कर संवैधानिक नियम से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए, आचार संहिता को ध्यान में रखकर सभी राजनीतिक दलों के प्रोग्राम पर रोक लगे। नशे की रोकथाम के लिए विशेष टीम बनाई जाए। इस मौके पर आदर्श बुरा, सिल्ली सिवाच, मंजीत, गौतम कल्याण, निखिल, अनिकेत, मोहित दहिया, रोहित और विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed