{"_id":"668497b7ea3a4fd5ed01afd7","slug":"student-youth-struggle-committee-asked-for-grant-for-mdu-rohtak-news-c-17-roh1020-455350-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्र युवा संघर्ष समिति ने एमडीयू के लिए मांगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्र युवा संघर्ष समिति ने एमडीयू के लिए मांगा अनुदान
विज्ञापन
02सीटीके25...नगराधीश अंकित कुमार को ज्ञापन देते सीवाईएसएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़। स
रोहतक। सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) ने मंगलवार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें एमडीयू को अनुदान बढ़ाकर देने के अलावा विवि की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए वेतन देने की मांग भी उठाई है। सीवाईएसएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।
संगठन के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले एमडीयू ने नए दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की लगभग पांच गुना तक फीस बढ़ा दी थी। इसके बाद एमडीयू के कुलपति ने कहा था कि हमारे पास वेतन देने तक के रुपये नहीं हैं। इसका विद्यार्थियों ने विरोध किया और एमडीयू को फीस वापस लेनी पड़ी।
पिछले दो माह से शोधार्थियों की फेलोशिप रुकी हुई है। पिछले दो साल से यूनिवर्सिटी के टॉपर विद्यार्थियों को कैश अवाॅर्ड तक नहीं दिया गया है। खिलाड़ियों को पिछले पांच साल से कैश अवाॅर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
संगठन के प्रदेश सह सचिव अमन आलडिया ने कहा कि सरकार एमडीयू के लिए बजट जारी करे। तीन दिन में विवि का रुका हुआ अनुदान जारी किया जाए। ऐसा नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एमडीयू में सरकार का मंत्री या मुख्यमंत्री आने पर विरोध किया जाएगा।