{"_id":"65de3e279c17f0cfcd06860a","slug":"student-studying-in-academy-beaten-up-rohtak-news-c-17-roh1019-370154-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अकादमी में रहकर तैयारी कर रहे छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अकादमी में रहकर तैयारी कर रहे छात्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। वसंत विहार कॉलोनी स्थित अकादमी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेरी के छात्र को उसके साथियों ने जमकर पीटा। साथ ही रिवाल्वर व चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव चिमनी के छात्र शुभम ने बताया कि वह एक साल से वसंत विहार स्थित निजी अकादमी में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 18 फरवरी को वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। उस समय दूसरे कमरे से शोर सुनाई दिया। उसने जाकर देखा तो बलराज, मनीष व शुभम जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। उसने कहा कि शोर से उसकी पढ़ाई में खलल पड़ रहा है।
युवक बोले, यह उनका कमरा है, कुछ भी करें। उसने कहा कि बाहर आवाज नहीं आनी चाहिए। अगर आवाज आई तो मास्टर को फोन कर दूंगा। इतना कहते आरोपियों ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। साथ ही आगे देख लेने की धमकी दी। आधा घंटे बाद बलराम, मनीष व शुभम चार-पांच लड़कों के साथ उसके कमरे में आए। इशारा पाकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने चाकू व दूसरे ने रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बाहर निकलते समय आरोपियों ने रिवाल्वर व चाकू अंदर कपड़ों में छुपा लिया, ताकि बाहर निकलते ही सीसीटीवी कैमरे में दिखाई न दें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी ऑर्म्स एक्ट नहीं जोड़ा गया है।