फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strike and rural bandh on 16th will be historically successful: Preet Singh

16 को हड़ताल व ग्रामीण बंद ऐतिहासिक रूप से सफल होगा : प्रीत सिंह

Tue, 13 Feb 2024 04:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Strike and rural bandh on 16th will be historically successful: Preet Singh
संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय श्रमिक संगठनों और कर्मचारी संगठनो के नेताओं ने संयुक्त बैठक।
रोहतक। 16 फरवरी को किसान, मजदूर-कर्मचारियों की हड़ताल व ग्रामीण बंद राज्य में ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय श्रमिकों की हुई बैठक में सरकार द्वारा आंदोलनकारी को रोकने के लिए सड़कें खोदने, सड़कों पर बड़े-बड़े अवरोधक खड़े करने, इंटरनेट बंद करने एवं धारा 144 में लगाने की कड़ी निंदा की। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा संबंधित किसान संगठन, ट्रेड यूनियन सीटू से जुड़ी हुई सभी मजदूर संगठनों, खेत मजदूर संगठनों, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल और ग्रामीण बंद किया जाएगा। 13 से 15 फरवरी तक गांव व शहर की कालोनियों में शाम को मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। 15 फरवरी को दिन में शहरों में मोटरसाइकिल जुलूस निकाले जाएंगे। कर्मचारी संगठन हड़ताल की तैयारी में जुट गए हैं। निजी परिवहन क्षेत्र ऑटो, कैंटर, ट्रक, टैक्सी ड्राइवर भी हिट एंड रन कानून के खिलाफ 16 को चक्का जाम करेंगे। वहीं किसान सब्जी मंडी व दूध सप्लाई बंद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed