फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stones were pelted on the team that went to catch electricity theft, tore documents, beat up JE

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर पथराव, दस्तावेज फाड़े, जेई को पीटा

Sun, 15 Aug 2021 03:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on the team that went to catch electricity theft, tore documents, beat up JE
संजय नगर में शनिवार को बिजली चोरी पकड़ने गई निगम टीम पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने टीम में शामिल जेई को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिजली चोरी के बनाए गए वीडियो डिलीट करने के बाद मोबाइल भी तोड़ डाले। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में जेई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान बृजेंद्र बैनीवाल ने तीन दिन में हमलावरों को गिरफ्तार नहीं होने पर रोहतक सर्कल से बिजली आपूर्ति को बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई सुनील अपने कर्मियों के साथ संजय नगर की रामचंद्र सफेदी वाली गली में तार हटाने गए थे। जब टीम अनिल के घर पहुंची तो वहां बिजली चोरी करने के तार लगे मिले। उन्होंने तार हटवाने के लिए कहा तो आरोपी अमरजीत, अनिल व जसवंत ने अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विडियो बनाने की कोशिश करने पर मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ईंट-पत्थर मारते हुए पथराव कर दिया। किसी तरह से टीम के साथ गए नवीन, प्रदीप व संजीप भाग कर जान बचाई और बिजली निगम अधिकारी व पुलिस को सूचना दी। इस दौरान जेई सुनील पर भी हमलाकर लहूलुहान कर दिया गया। मोबाइल फोन छीनकर बिजली चोरी के वीडियो डिलीट कर दिए। एएफएम प्रदीप कुमार का भी फोन तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए मारपीट की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। वहीं, एसडीओ विजिलेंस राकेश दहिया के साथ जेई विजय हुड्डा, एएलएम अमरजीत, हवलदार अग्नेश भैयापुर में बिजली चोरी की धरपकड़ करने पहुंचे थे। टीम ने एक व्यक्ति के घर मीटर से बिजली चोरी पकड़ी। इसके बाद अधिकारी ने मामले में लिखा पढ़ करके मीटर को सील कर दिया। जब टीम चलने लगी तो कुछ लोगों ने हमला करके न सिर्फ सील किया मीटर छीन लिया बल्कि कागजात भी फाड़ दिए। हमले में एसडीओ व जेई के चोर्टें आइं हैं। मामले की रिपोर्ट एसडीओ विजिलेंस राकेश दहिया की तहरीर पर रजत, कविता व विक्की के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान ने आएदिन बिजली कर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान होने वाली मारपीट की घटनाओं पर रोष जाहिर किया है। उन्होंने तीन दिन में हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करने पर रोहतक सर्कल की बिजली आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जेई ने सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी पर मारपीट, मोबाइल फोन छीनकर तोड़ने व पथराव की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ बिजली निगम अपने स्तर से भी कार्रवाई करेगा।
-मेहताब सिंह, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed