फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stone pelting between two parties over garbage dumping, one youth injured

Rohtak News: कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में पथराव, एक युवक घायल

Tue, 16 Sep 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties over garbage dumping, one youth injured
रोहतक। करतारपुरा कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 10 बजे कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा गया कि दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। इसमें युवक मोनू घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल काे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। देर रात तक दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे करतारपुरा कॉलोनी में नीलम के मकान के पास मेवा देवी ने कूड़ा डाल दिया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पथराव भी शुरू हो गया। घटना से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
वर्जन
करतारपुरा कॉलोनी में मकान के आगे कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
- जयदीप, सब इंस्पेक्टर, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed