{"_id":"2253117878141d4b40b703729c9f1c2e","slug":"state-university-students-connect-with-new-activity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र अब नई एक्टिविटी से होंगे रूबरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र अब नई एक्टिविटी से होंगे रूबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 19 Dec 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
विवादों में रहने वाली स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में लंबे समय बाद एक अच्छी पहल हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अहमदाबाद की दो यूनिवर्सिटी और एनआईडी इंस्टीट्यूट के साथ आर्ट एंड डिजाइन के लिए कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है।
इसमें छात्र एक-दूसरे संस्थान की नई-नई एक्टिविटी से रूबरू होंगे। इसके लिए स्टेट यूनिवर्सिटी, एमएस यूनिवर्सिटी वडोदरा, सीईपीटी यूनिवर्सिटी अहमदाबाद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के बीच एमओयू साइन हुआ है।
स्टेट यूनिवर्सिटी के वीसी अश्वनी सब्बरवाल और डीन प्रो. डीएस कपूर ने हाल ही में अहमदाबाद की एमएस यूनिवर्सिटी वडोदरा, सीईपीटी यूनिवर्सिटी अहमदाबाद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में जाकर वहां की नई-नई एक्टिविटी को जाना।
विज्ञापन
इसके बाद यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने तीनों संस्थानों के पदाधिकारियों से वार्ता की और सभी के साथ संयुक्त रूप से कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने का निर्णय लिया। डीन डीएस कपूर ने बताया कि इस एमओयू के तहत जनवरी से यहां के शिक्षक और छात्र वहां जाएंगे और वहां के स्टेट यूनिवर्सिटी में आएंगे।
इससे आर्ट एंड डिजाइन के विद्यार्थियों को नई एक्टिविटी को टेक्नोलॉजी का पता चलेगा। यह एक अच्छी शुरुआत है।