फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State team leaves to participate in National Floorball Championship

Rohtak News: राष्ट्रीय फ्लोरबाॅल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश की टीम रवाना

Tue, 24 Sep 2024 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
State team leaves to participate in National Floorball Championship
23सीटीके24..हरियाणा फ्लोरबाल टीम तमिलनाडु के लिए रवाना। स्रोत:टीम
रोहतक। 19वीं जूनियर राष्ट्रीय फ्लोरबाॅल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश की लड़कियों की टीम सोमवार को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के लिए रवाना हो गई है। प्रतियोगिता भारतीय फ्लोरबाॅल फेडरेशन की ओर से आयोजित की जाएगी। टीम को संघ के प्रधान प्रवीन कौशिक ने किट प्रदान कर रवाना किया। स्पर्धा 26 से 29 सितंबर तक आयोजित होगी। हरियाणा टीम में अन्नु बल्हारा, कुमकुम, काफी काद्यान, नैंसी, सिमरन, कनिष्का, चेष्टा, प्रियंका, तन्नु और ममता का चयन किया गया है। टीम कोच मनीषा टीम के साथ जाएंगी।
विज्ञापन

कौशिक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर कहा, खेल से जीवन में अनुशासन और सामाजिक विकास होता है। आज के समय में बच्चों को मोबाइल की लत लगी है, खेल ही इससे निकलने का एकमात्र उपाय है। हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ के महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप रोहतक में लगाया गया था। इसी आधार पर टीम का चयन किया गया। डॉ. आर्य ने बताया कि हरियाणा की टीम पिछले पांच वर्ष से टॉप थ्री में आ रही है। इस बार भी टीम विजयी होकर लौटेगी। हरियाणा फ्लोरबाल संघ के उपाध्यक्ष सुभाष रुहील, विकास भनवाला, कोषाध्यक्ष सुरजीत नैन, सहसचिव संदीप फौजी, सरपंच सुमित मकडौली और सुधीर (डीपी) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed