फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   state school sports tournament, rohtak stadium, not ready ground for Throwball

स्कूल स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का हाल, थ्रोबॉल के लिए ग्राउंड तैयार नहीं 

Sat, 10 Sep 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
state school sports tournament, rohtak stadium, not ready ground for Throwball
5वें स्कूल स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
राजीव गांधी खेल परिसर में 5वें स्कूल स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का पहला दिन अव्यवस्थाओं से भरा रहा। बेसबॉल और थ्रोबॉल में देरी से टीमों के पहुंचने की वजह से दोपहर तक रजिस्ट्रेशन हुआ। दोपहर 3 बजे तक थ्रोबॉल के लिए ग्राउंड तैयार नहीं होने के चलते मैच देर से शुरू हुए। हालांकि, दो ग्राउंउ पर लड़के और लड़कियों के मैच शाम तक चले। खेल ग्राउंड पर साउंड सिस्टम अच्छे नहीं होने की वजह से कोच और टीम इंचार्ज को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को शुरू करवाए गए स्कूल स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में प्रदेशभर से पहुंचे चार हजार खिलाड़ियाें ने पांच खेलों में पसीना बहाया। एक ओर सुबह 10 बजे ही रोलर स्केटिंग, स्केटिंग और हॉकी के मैच शुरू हो गए थे। दूसरी ओर थ्रोबॉल और बेसबॉल के लिए खिलाड़ियों को दोपहर दो बजे तक इंतजार करना पड़ा। समय पर खेल शुरू नहीं होने की वजह से आयोजकों की सांसें फूली रहीं। सभी खेल ग्राउंड में पानी की कमी न रहे, इसलिए हर ग्राउंड के बाहर एक-एक पानी का टैंकर रखा गया। 
विज्ञापन


रोलर स्केटिंग में सोनीपत की रैना प्रथम
रोलर स्केटिंग के इंचार्ज पंकज बतरा ने बताया कि अंडर-19 में सोनीपत की रैना ने पहला, करनाल की कोमल ने दूसरा और सोनीपत की सोनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 ब्वॉयज में रोहतक के तन्मय पहले, गुड़गांव के अभिजात दूसरे और रोहतक के विष्णु तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्केटिंग क्वॉड में अंडर-19 में सोनीपत की रीतिका पहले, गुड़गांव की रागिनी दूसरे और हिसार की हीरल तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में पानीपत के अर्जुन ने पहला, कुरुक्षेत्र के कबीर ने दूसरा और सोनीपत के दुष्यंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 क्वॉड में पंचकूला के आर्यन ने पहला और अधिराज ने दूसरा तो अंबाला के मिहिर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी में लड़कियों में करनाल की आकांक्षा ने पहला, फरीदाबाद की जीया और निकिता ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 इन लाइन में गुड़गांव के भविष्य ने पहला, गुड़गांव के निश्चय ने दूसरा और सोनीपत के अतुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में गुड़गांव की राधिका प्रथम, पंचकूला की हर्षित द्वितीय और सोनीपत की प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।

रोहतक के खिलाड़ियों ने जींद को हॉकी में दी मात
हॉकी अंडर-14 गर्ल्स में 14 जिलों से टीम पहुंची। खेल इंचार्ज सोमदेव ने बताया कि पहला मैच सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र और राई की टीम के बीच खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र ने 4-0 से जीत पक्की की। दूसरे मैच में गुड़गांव की टीम ने पंचकूला को 5-0 से हराया। रोहतक की खिलाड़ियों ने जींद की टीम को 2-0 से मात दी। सिरसा की टीम ने भिवानी को 1-0 से तो सोनीपत ने करनाल को 3-0 से हराया।

राई के खिलाड़ियों ने महेंद्रगढ़ को हराया
हॉकी अंडर-14 में ब्वॉयज की 24 टीम पहुंची। खेल इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि पहला मैच सुबह 11 बजे राई और महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया। इसमें राई के खिलाड़ियाें ने महेंद्रगढ़ को 3-0 से हराया। सिरसा की टीम ने पलवल को 4-0 से, रेवाड़ी ने कैथल को 1-0 से, जींद ने हिसार को 2-0, यमुनानगर ने सोनीपत को 1-0, रेवाड़ी ने करनाल को 4-0 और कुरुक्षेत्र ने गुड़गांव को 4-0 से हराया।

बेसबॉल में कुरुक्षेत्र के लड़कों ने मारी बाजी
बेसबॉल में अंडर-14 में लड़कों में 17 जिलों से टीम पहुंची तो लड़कियों में 15 टीम। पहले मैच में यमुनानगर ने फतेहाबाद को हराया। दूसरे मैच में कुरुक्षेत्र की टीम ने सिरसा को हराया। दूसरे ग्राउंड में लड़कियों का मैच हुआ। इसमें रोहतक की टीम ने भिवानी को 10-4 से हराया। अंबाला ने सिरसा को 3-1 से मात दी।


थ्रोबॉल में रोहतक की टीम जीती
थ्रोबॉल में अंडर-19 में 27 टीम पहुंची। इसमें ब्वॉयज में रोहतक की टीम ने महेंद्रगढ़ को हराया। वहीं, सिरसा ने करनाल को, भिवानी ने हिसार को, यमुनानगर ने रेवाड़ी को और झज्जर ने कैथल को मात दी। दूसरे ग्राउंड में लड़कियों के मैच शुरू हुए। जिसमें करनाल ने कैथल को, गुड़गांव ने सोनीपत को, रोहतक ने पंचकूला को, भिवानी ने जींद को, कुरुक्षेत्र ने जींद को और हिसार ने महेंद्रगढ़ को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed