फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State first breast feeding cubicle will be built at Rohtak bus stand in Haryana

Haryana: रोहतक बस स्टैंड पर बनेगा प्रदेश का पहला ब्रेस्ट फीडिंग क्यूबिकल, आठ मार्च को होगा शुरू

Tue, 05 Mar 2024 08:38 AM IST
नवीन दलाल नेहा किन्हा, रोहतक (हरियाणा)
नेहा किन्हा, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Mar 2024 08:38 AM IST
सार

हरियाणा में परेशानियों से मातृ शक्ति को निजात दिलाने के लिए रोडवेज ने अनूठी पहल की है। रोहतक डिपो पर ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल की सुविधा शुरू की जा रही है। यहां महिलाएं बिना झिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार उपलब्ध कराई गई है। 

विज्ञापन
State first breast feeding cubicle will be built at Rohtak bus stand in Haryana
ब्रेस्टफीडिंग के लिए बनाया गया शिशु देखभाल कक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसों में यात्रा करने वाली नवजात शिशुओं की माताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने शिशु काे स्तनपान कराने के लिए संकोच नहीं करना होगा। इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से पहली बार रोहतक रोडवेज स्टैंड में ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल (कमरा) बनाया गया है। यहां एक बार में छह से सात माताएं भीड़ से अलग बैठकर अपने शिशु को दूध पिला सकेंगी। ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल का उद्घाटन आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होगा।

विज्ञापन


भूख से बिलखते शिशु का पेट भरना एक मां की पहली प्राथमिकता होती है। लेकिन, सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा करना एक मां के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाता है। इन सब परेशानियों से मातृ शक्ति को निजात दिलाने के लिए रोडवेज ने अनूठी पहल की है। इसके तहत डिपो परिसर में बूथ के पास ही ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल बनाया गया है। यहां बैठने के लिए सोफे लगाए गए हैं। साथ ही पंखे भी लगाए गए हैं। यह सुविधा डिपो परिसर में शुरू हो गई है।
विज्ञापन


यह बोलीं महिला यात्री
यह बहुत ही बेहतर कदम है। नई व्यवस्था से एक मां अपने बच्चे को सुकून से स्तनपान करा सकती है। सफर में बच्चे को दूध पिलाने में काफी परेशानी होती है। यह नई सुविधा राहत देगी। -सविता
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान पर अपने घर की तरह बच्चे को दूध पिलाने की व्यवस्था सराहनीय है। यह एक मां के लिए राहत भरा कदम है। इस सुविधा से महिलाओं के लिए अपने बच्चे का पेट भरना न केवल आरामदायक होगा, बल्कि सुरक्षित भी रहेगा। -तन्नू


अधिकारी के अनुसार
रोहतक डिपो पर ब्रेस्टफीडिंग क्यूबिकल की सुविधा शुरू की जा रही है। यहां महिलाएं बिना झिझक अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अतिक्ति मुख्य सचिव (एसीएस) नवदीप विर्क की सोच है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को नई सुविधा दी जाए। इसका शुभारंभ आठ मार्च को किया जाएगा। इसका शुभारंभ सीएम मनोहर लाल या एसीएस नवदीप विर्क से कर सकते हैं। -भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed